
Also Read
बेली फैट घटाने के लिए सुबह, दोपहर और शाम के तीन ड्रिंक्स.
बेली फैट की समस्या मोटापा की परेशानियों में सबसे ज्यादा होती है. पेट की चर्बी बढ़ने से जहां आपकी सुंदरता और फिटनेस देखने में खराब लगती है. वहीं पेट के मोटापा की वजह से आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के शिकार होते हैं. अगर आप पेट का मोटापा कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. तो आपको अपनी डाइट में इन आसान ड्रिंक (Weight loss drink) को भी शामिल करना चाहिए. ये 3 ड्रिंक (Three best Weight loss drink) ऐसे होते हैं जो आपको जल्द वजन कम करने में मदद करने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर करते हैं.
फाइबर से भरपूर चिया सीड्स तेजी से वेट लॉस करता है. चिया सीड्स और नींबू का रस को मिलाकर एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. यह आपके शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है.
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी में नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स मिलाएं. आपका ड्रिंक तैयार है.
वेट लॉस के लिए नींबू और एलोवेरा वरदान समान है. डिटॉक्सीफाइंग गुणों से भरपूर एलोवेरा आपकी बॉडी में मौजूद सभी हानिकारक टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह ड्रिंक आपकी आंत को साफ रखता है.
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एलोवेरा जैल मिलाकर ड्रिंक तैयार करें. इस जूस को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं. ध्यान रखें इस ड्रिंक के एक घंटे बाद ही खाना खाएं.
एप्पल साइडर विनेगर भी पेट की चर्बी को कम करने में काफी असरदार है. इसमें एसिटिक एसिड होते हैं जो आपके बैली फैट को कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है. यह आपकी भूख को भी कम करता है.
भोजन करने के आधे घंटे पहले एक या दो चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं. इससे कैलोरी अधिक बर्न होती हैं.