
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 16, 2019 4:24 PM IST
वजन कम करने के लिए कई मसाज फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
आज बढ़ते वजन से अधिकतर लोग परेशान हैं। वजन को कम ना किया जाए, तो यह एक गंभीर समस्या बन कर सामने आ सकती है। अधिकतर लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, जॉगिंग करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, वेट लॉस डाइट (Weight loss diet) फॉलो करते हैं। इतना सब करने के बाद भी शरीर में फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो अब आप कुछ बॉडी मसाज (Massage To Loose Weight) करके देखिए। जी हां, कुछ बॉडी मसाज (weight loss massage) ऐसे होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। ये मसाज शरीर से वसा और सेल्युलाइट कम करने का काम करते हैं।
पेट का मसाज (Abdominal massage) करने से आप आसानी से पेट की चर्बी (Massage To Loose Weight) कम कर सकते हैं। पेट पर मसाज करने से रक्त प्रवाह और मेटाबॉलिक रेट बढ़ने लगती है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ने से शरीर में जमी वसा धीरे-धीरे कम होने लगती है।
वजन घटाने में आयुर्वेदिक मसाज (Ayurvedic massages) भी बहुत काम आती है। इसमें शरीर की मालिश करने के लिए कई तरह के हर्बल पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इन पाउडर में इतनी क्षमता होती है कि ये सभी त्वचा के नीचे वसा को पिघलाने का काम करते हैं। इससे वजन अपने आप कम होने लगता है।
अरोमाथेरेपी का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। अरोमाथेरेपी मसाज (Aromatherapy massage) करने के लिए कई तरह की जड़ी बूटियों और फूलों के अर्क और तेल का इस्तेमाल होता है, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी होते हैं। अरोमाथेरेपी में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाते हैं। इससे आपको आराम और रिलैक्स पहुंचेगा, साथ ही वजन भी कम होता है।
मसाज के तरीके में एंटी सेल्युलाइट थेरेपी (Anti-cellulite therapy) भी बड़े काम की है। इस मसाज को सप्ताह में दो बार करने से शरीर में जमी चर्बी और सेल्युलाइट पाने में मदद मिलती है। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। कोशिकाओं को ऑक्सीजन आसानी से पहुंच जाता है। बॉडी मसाज से शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।