Ayurvedic Tips for Weight Loss : आयुर्वेद के ये नुस्खे तेजी से करते हैं वजन कम
Ayurvedic Tips for Weight Loss : आयुर्वेद के ये नुस्खे तेजी से करते हैं वजन कम
आयुर्वेद के अनुसार, बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए (Ayurvedic Tips for Weight Loss) त्रिफला, कोलकुल्थड़ी चूर्ण से शरीर पर प्रत्येक दिन नहाने से पहले उबटन लगाएं। कुछ अन्य आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं।
Written By: Anshumala | Updated : November 23, 2019 5:19 PM IST
आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? इस बात की भी चिंता सता रही है कि शरीर को किस तरह से शेप में रखा जाए? आपके पास इतना समय भी नहीं है कि आप एक्सरसाइज, योगासन आदि करके वजन पर काबू पा सकें। मोटापे से होने वाली बीमारियों से बचे रहें, तो आयुर्वेद के नुस्खे आपके काम आ सकती है। आज मोटापे की समस्या आम होती जा रही है। इसका कारण है बेतरतीब जीवनशैली और कभी भी, कुछ भी खाने की आदत। सार्थक आयुर्वेदालय, मथुरा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अंकुर अग्रवाल बता रहे हैं आयुर्वेद के कुछ आसान से नुस्खे, जिसे अपना कर आप अपने बढ़ते वजन पर काबू (Ayurvedic Tips for Weight Loss) पा सकते हैं।
काम की बातें
प्यास न लगी हो, तो पानी न पीने से बचें।
रात को हल्का और सुपाच्य खाना ही खाएं। रात में कोशिश करें कि आठ से नौ बजे के बीच में खाना खा लें। जो लोग इतने बजे तक ऑफिस में रहते हैं, उन्हें भी कुछ न कुछ खा लेना चाहिए।
तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम मात्रा में ही करें।
यदि एक्सरसाइज करने का समय नहीं है, तो खाने की मात्रा कम ही रखें।
आयुर्वेद के अनुसार, बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए (Ayurvedic Tips for Weight Loss) त्रिफला, कोलकुल्थड़ी चूर्ण (kolakulathadi churna)से शरीर पर प्रत्येक दिन नहाने से पहले उबटन लगाएं।
सुबह और शाम में ऐसा भोजन करें, जो जल्दी न पचे और शरीर में फैट भी न बनने दे, इसलिए जौ सबसे बेहतर है। यदि आपका वजन बढ़ रहा है, तो जौ से बने खाद्य पदार्थ अधिक खाएं।
जौ देर से पचता है। यह रुक्ष या रूखा होने के कारण जल्दी भूख का अहसास नहीं कराता है। जौ से बने दलिया, रोटी, डोसा आदि का सेवन करें।
आयुर्वेद के अनुसार, वजन में वृद्धि अक्सर अनुचित पाचन के कारण होती है। पाचन वृद्धि बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करते हैं। पाचन को बढ़ावा देने और पाचन में वृद्धि करने वाले खाद्य पदार्थों में अदरक, पपीता, कड़वा, लहसुन, काली मिर्च आदि शामिल हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करें।
एक सप्ताह में एक बार उपवास करना भी लाभदायक होगा। इससे पाचन तंत्र डिटॉक्सिफाई होता है और बेहतर तरीके से काम करने में इसे मदद मिलता है।
आजकल लोग वजन कम करने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिनसे वजन तो कम होगा, लेकिन भविष्य में सेहत से संबंधित कई अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। इन तरीकों में शामिल हैं, सुबह उठकर गर्म पानी में शहद डालकर पीना। ऐसा करने से बचें। यह जहर की तरह घातक हो सकता है।
अधिक दिनों तक भूखे रहना भी ठीक नहीं है। हमारे शरीर के अंदर मौजूद अग्नि खाना न मिलने पर शरीर की धातुओं को पचाने लगती है, जिससे शरीर के ओज का नाश होने लगता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.