Weight Loss Tip: मुलेठी से होता है फैट बर्न, वेट लॉस के लिए इन 3 तरीकों से कर सकते हैं मुलेठी का सेवन

भारतीय घरों में गले की खिचखिच और सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन,  क्या आप जानते हैं कि मुलेठी वेट लॉस में भी मदद करती है। मुलेठी वजन बढ़ने से रोकती है। इसके,  सेवन से बॉडी फैट कम होता है। साथ ही बीएमआई इंडेक्स भी संतुलित रहता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 1, 2020 1:39 PM IST

Licorice root or Mulethi for Weight Loss: मुलेठी (Mulethi benefits) एक गुणकारी और शक्तिशाली हर्ब है। जिसे,  आयुर्वेद में भी कई बीमारियों में असरदार बताया गया है। भारतीय घरों में गले की खिचखिच और सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों में मुलेठी का इस्तेमाल करने की आदत है। लेकिन,  क्या आप जानते हैं कि मुलेठी वेट लॉस में भी मदद करती है। जी हां, मुलेठी वजन बढ़ने से रोकती है। इसके,  सेवन से बॉडी फैट कम होता है। साथ ही बीएमआई इंडेक्स भी संतुलित रहता है। (Licorice root or Mulethi benefits in hindi)

Post Lunch Nap: दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर ज़रूर सोएं, जानें रूजुता दिवेकर से लंच के बाद पॉवर नैप के फायदे

वेट लॉस के लिए करें मुलेठी का सेवन ( Licorice root or Mulethi for Weight Loss):

अगर, आप वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन, आपको क्रेविंग्स या लालच कंट्रोल करने में परेशानी होती है। तो, आपके लिए यह बहुत ही काम की चीज़ साबित हो सकती है। जी हां, मुलेठी में मौजूद फ्लेवेनॉयड्स और अन्य तत्व ओवरइटिंग की इच्छा कम करते हैं। जिससे, आपको बहुत अधिक या अनहेल्दी चीज़ें खाने से राहत मिलती है। इससे, आपके लिए अधिक कैलोरी का सेवन करने से बचना आसान हो जाता है और वेट गेन भी नहीं होता।

कुछ स्टडीज़ में यह भी कहा गया है कि मुलेठी से बनी चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। खासकर, मुलेठी का तेल कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। इससे, दिल की बीमारियों का ख़तरा कम होता है।

वेट लॉस के लिए ऐसे करें मुलेठी का इस्तेमाल:

मुलेठी की सूखी डंठल को चबाने के अलावा इन तरीकों से भी मुलेठी का सेवन किया जा सकता है।

मुलेठी की चाय:

एक कप पानी के साथ एक टुकड़ा मुलेठी उबालें। इसमें, आधा चम्मच चाय पत्ती डालें। फिर इसे 2-3 मिनट उबालें। अपनी पसंद के हिसाब से दूध भी मिला सकते हैं। इसे, छान कर धीरे-धीरे, घूंट-घूंट पीएं।

सलाद ड्रेसिंग:

इस औषधिय गुणों से भरपूर मसाले का इसेंशियल ऑयल (Licorice oil) भी बहुत फायदेमंद होता है। सलाद या भेलपुरी जैसी चीज़ों में मुलेठी के तेल को ड्रेसिंग के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।

Weight Loss Tip: कम नींद से बढ़ता है मोटापा, इसीलिए लें भरपूर नींद और करें वेट लॉस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source