Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन घटाना है तो पिएं हेल्दी और टेस्टी कीवी स्मूदी

कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है। ये सब चीजें मिलकर कीवी को सेहत के लिए फायदेमंद बनाती हैं।

वजन घटाना है तो पिएं हेल्दी और टेस्टी कीवी स्मूदी
क्रीमी स्मूदी से घटाएं अपना वजन। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : June 5, 2019 12:24 PM IST

फिट और स्वस्थ रहना समय की जरूरत बन गया है। आज लोग वजन घटाने के लिए कई तरह की दवाओं और सप्‍लीमेंट्स जैसे आसान तरीकों को अपनाने लगे हैं। इनका इस्‍तेमाल करने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि इस तरह की चीजों के दुष्‍प्रभाव भी होते हैं। बेशक कहा जाए कि वजन घटाने की गोलियां और सप्‍लीमेंट्स सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि इनकी वजह से कई अन्‍य स्वास्थ्य विकार पैदा हो जाते हैं।

वजन कम करने के लिए प्राकृतिक तरीका है बेहतर

ऐसे में वजन कम करने के लिए सेहतमंद और प्राकृतिक तरीकों से बेहतर कुछ नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, वजन कम करने का एक हेल्‍दी तरीका उपरोक्‍त समाधानों की तुलना में अधिक कारगर है। ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं, जिनकी मदद से आप वजन घटा सकते हैं। अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव लाकर और व्‍यायाम को अपनी नियमित जीवनशैली में शामिल करके आप जल्दी वजन कम कर सकते हैं। पर, क्या आपने कभी सुना है कि टेस्‍टी कीवी स्मूदी से भी वेट लॉस किया जा सकता है?

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं चुकंदर से बने ये 4 हेल्दी जूस

Also Read

More News

कीवी स्मूदी से करें वजन कम

आपको यह जानकर वास्तव में खुशी होगी कि कीवी स्मूदी से आप वजन कम कर सकते हैं। हालांकि, एक स्थायी तरीके से वजन कम करने में समय लगता है लेकिन व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली की मदद से आप इस काम को जल्‍दी कर सकते हैं। कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है। ये सब चीजें मिलकर कीवी को सेहत के लिए फायदेमंद बनाती हैं। कीवी न सिर्फ मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है, बल्कि पाचन में भी सुधार लाता है। कीवी में एसटिनिडेन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जिसकी वजह से यह प्रोटीन को पचाने और वसा के अणुओं को तोड़ने में मदद करता है। इससे पेट भरा रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूं बनाएं कीवी स्मूदी

सिंपल कीवी स्मूदी बनाने के लिए कुछ ताजे कीवी, दही, शहद और कुछ बादाम लें। कीवी स्‍मूदी को हेल्‍दी बनाने के आप अपनी पसंद की चीजें भी इसमें डाल सकते हैं। इस स्मूदी से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। अगर आप इसे और भी ज्‍यादा हेल्‍दी बनाना चाहते हैं तो इसे बादाम के दूध के साथ तैयार कर सकते हैं। बाद में बादाम पीसकर स्‍मूदी को गार्निश कर सकते हैं।

About the Author

... Read More