Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन सी चीजें काम कर सकती हैं। आप भले ही वजन कम करने के लिए कितनी ही मेहनत क्यों न करते हों लेकिन अगर आप सही तरीका नहीं अपनाएंगे तो आपको मनमाफिक रिजल्ट नहीं मिलेंगे। इस बात को गांठ बांध लें कि सही तरीका ही आपकी वजन घटाने में मदद कर सकता है। वजन घटाने में अक्सर पानी आपकी बहुत मदद करता है लेकिन कुछ चीजें पानी में मिलाकर पीने से आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं और तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। ये चीजें न सिर्फ आपके शरीर को पोषण प्रदान करती हैं बल्कि आपको तेजी से वेट लॉस में मदद करती हैं। इस कारण से इन्हें बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें और कैसे ये आपकी मदद कर सकती हैं।
दालचीनी और शहद से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में कौन नहीं जानता है। दालचीनी को एक तरह से एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है वहीं शहद एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार कहा जाता है। दालचीनी और शहदको गुनगुने पानी में डालकर पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। ये ड्रिंक न सिर्फ ह्रदय रोगों के जोखिम करती है बल्कि स्किन इंफेक्शन के उपचार के साथ-साथ सूजन व जलन को कम करती है। इतना ही नहीं इस ड्रिंक का नियमित रूप से सेवन करने पर आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।
गुनगुने पानी में नींबू का सेवन करना किसे नहीं भाता। नींबू और अदरक दो ऐसी चीजे हैं, जो आपकी रसोई में हरदम मौजूद होती हैं। ये दो चीजें आपका तेजी से वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और कुटी हुई अदरक चाहिए होगी। पानी में आपको इन दोनों चीजों को मिलाना है और नियमित रूप से इसका सेवन करना है, जिससे शरीर में जमा सारी गंदगी बहुत जल्दी निकल जाती है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि अदरक भूख को शांत करती है और नींबू विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्त्रोत है, जिसका सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ वजन कम करता है।
खीरा-पुदीना ड्रिंक न सिर्फ पोषण देने का काम करती है बल्कि इसका स्वाद आपका मनमोह लेता है। पानी से भरा खीरा और पोषक तत्वों से भरा पुदीना आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप खीरे को काट लें और पुदीने की पत्तियों को कूट कर पानी की एक बोतल में भर लें। इस ड्रिंक को कई दिनों तक नियमित रूप से पिएं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ड्रिंक वजन घटाने में मदद करती है और आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है। इतना ही नहीं ये ड्रिंक एंटी-ऑक्सीडेंट का भी एक समृद्ध स्त्रोत भी है।