... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
राजमा चावल हम भारतीयों का लोकप्रिय भोजन में से एक है। राजमा एक किडनी बीन्स है जो हाई प्रोटीन के लिए जाना जाता है। वैसे तो राजमा भारतीय फूड नहीं है क्योंकि यह मैक्सिको और मध्य अमेरिका में पैदा होता था। वर्तमान समय में यह भारत के कई हिस्सों में पैदा किया जाने लगा है। राजमा जहां एक हाई प्रोटीन डाइट है वहीं यह वजन घटाने में भी लाभदायक होता है। कुछ शोध बताते हैं कि 100 ग्राम किडनी बीन्स अर्थात राजमा में 24 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। राजमा में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है। राजमा वजन घटाने में कैसे मदद करता है और राजमा खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हैं यहां जान सकते हैं।
राजमा में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। डेली डाइट में 100 ग्राम राजमा शामिल करके भी आप जरूरी प्रोटीन पा सकते हैं। प्रोटीन डाइट हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ वजन कम करने में भी मददगार होती है। जो लोग वेट लॉस डाइट ले रहे हैं उनको राजमा को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कुछ लोगों को किडनी बीन्स से एलर्जी होती है उनको एक बार एक्सपर्ट्स से राय जरूर लेनी चाहिए।
किडनी बीन्स या राजमा खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। राजमा में हाई प्रोटीन के साथ फाइबर की मात्रा भी होती है। फाइबर से पाचन तंत्र बेहतर होता है। फाइबर डाइट से वजन घटाना भी आसान होता है।
संतुलित भोजन में राजमा डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। किडनी बीन्स में कार्ब्स की मात्रा बहुत कम होती है। हाई प्रोटीन और फाइबर की वजह से यह बेस्ट डायबिटीज डाइट है। ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी राजमा मददगार है।
किडनी बीन्स राजमा में अन्य खनिज पदार्थ भी पाये जाते हैं। राजमा में आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन K पाया जाता है। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी राजमा का सेवन किया जा सकता है।