... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 21, 2019 12:19 PM IST
भारतीय मसाला चाय को देसी चाय के नाम से भी जाना जाता है। इस मसाला चाय को भारतीय मसाला चाय इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसमें उपयोग किये जाने वाले सारे मसाले भारतीय हैं। ऐसे मसाले हैं जो आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं।
वजन घटाने के लिए अगर आप रोजाना ग्रीन टी पीते हैं तो अब आपको अपनी राय बदल लेनी चाहिए। वजन घटाने के लिए एक ऐसी चाय है जो वजन को बहुत तेजी कम करती है। वजन घटाने के लिए आप अक्सर लोगों से सुनते होंगे की ग्रीन टी पी रहा हूं लेकिन हेल्दी व टेस्टी भारतीय मसाला चाय के बारे में आप नहीं जानते होंगे। भारतीय मसाला चाय वजन घटाने में सबसे कारगर मानी जाती है। अगर आप भी वजन कम कर रहे हैं तो अपनी डाइट में भारतीय मसाला चाय को आज से ही शामिल करें।
भारतीय मसाला चाय को देसी चाय के नाम से भी जाना जाता है। इस मसाला चाय को भारतीय मसाला चाय इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसमें उपयोग किये जाने वाले सारे मसाले भारतीय हैं। ऐसे मसाले हैं जो आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं। अगर आपको इस चाय को आजमाना है तो आपको इसके बनाने के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं वजन कम करने वाली भारतीय मसाला चाय के बारे में.......
लौंग
इलायची
काली मिर्च
सौंफ के बीज
दालचीनी
अदरक
सबसे पहले सभी मसालों को लगभग 2 मिनट तक भूनना है। अगर एक इंसान के लिए चाय बना रहे हैं तो 5 लौंग, 3 इलायची, 5 काली मिर्च, आधा चम्मच सौंफ के बीज, आधा चम्मच दालचीन पाउडर, छोटा टुकड़ा अदरक या आधा चम्मच अदरक पाउडर ले सकते हैं।
सभी सामग्री को हल्का भूनने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद सभी मसालों को ठीक से पीसकर रख लें। जब भी चाय पीना हो उसमें इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाय नहीं पीते हैं तो एक कप गर्म पानी में एक चम्मच मसाला डालकर सेवन कर सकते हैं।
इन 2 ब्लड ग्रुप वाले लोगों को वजन घटाना बहुत मुश्किल।
मसाला चाय में उपयोग किये जाने वाले मसाले अपने आप में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले होते हैं। इस मसालों में पाचन तंत्र को बेहतर करने का गुण पाया जाता है। ये सभी मसाले ऐसे हैं जो शरीर में अतिरिक्त फैट को कम करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं इन मसालों के अलग-अलग फायदे।
शरीर में ग्लूकोज का स्तर जब बढ़ता है तो शरीर में फैट का निर्माण होता है और इंसान मोटापा का शिकार होने लगता है। दालचीनी में पाये जाने वाले तत्व ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। दाल चीनी के सेवन से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है जो वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है।
लौंग एक ऐसा भारतीय मसाला है जो सेहत के लिए कई मायनों में बहुत लाभकारी है। लौंग के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है, कब्ज, एसिडिटी की परेशानी ठीक होती है। लौंग के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है।
काली मिर्च वजन घटाने के लिए सबसे कारगर मसाला माना जाता है। काली मिर्च में पाया जाने वाला पोपेरिन शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। शरीर में फैट को बढ़ने से रोकने में काली मिर्च काफी कारगर होता है।
कुछ लोगों का पेट बहुत टाइट होता, जानें क्यों है खतरनाक।
सौंफ इंसान के शरीर में जमा होने वाले विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। सौंफ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो इंसान की भूख को भी नियंत्रित करता है। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो सौंफ आपके वजन को बहुत तेजी से कम करने में मददगार होता है।
भारतीय मसालों में सबसे अच्छा मसाला माना जाता है जो सुगंध के साथ-साथ पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है। शरीर में किसी प्रकार की सूजन को कम करने के लिए इलायची का उपयोग किया जाता है। इलायची में पाया जाने वाला मेलाटोनिन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।
अदरक में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण पाये जाते हैं। किसी प्रकार की पाचन समस्या होने पर वजन काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आपको वजन कम करना है तो अदरक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इस चाय में उपयोग किये जाने वाले मसाले फैट को जलाने वाले होते हैं। अदरक, इलायची, सौंफ, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी इंसान के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं और शरीर में एकत्र हुए अतिरक्त फैट को कम करने का काम करते हैं।
चाय का सेवन करते समय एक महत्वपूर्ण बात को कभी न भूलना चाहिए, वो यह है कि आपको मसाला चाय में चीनी का सेवन नहीं करना है। अगर आपको स्वाद नहीं मिलता है तो गुड़ या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।