वजन कम करना चाहते हैं तो इन 5 आदतों को आज ही छोड़ दें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए फैट का सेवन नहीं करना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं वजन कम करने के लिए शरीर को अच्छे फैट की जरूरत होती है जो शरीर को वर्कआउट के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 30, 2019 8:07 PM IST

वजन कम करना आसान काम नहीं होता है इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. जब लोग वजन कम करने की बात करते हैं तो अक्सर ढ़ेर सारी एक्सरसाइज और अपनी जीवनशैली में बदलाव पर फोकस करते हैं. लेकिन सबसे अहम काम जो होता है उसे वो हमेशा नजरअंदाज कर देते हैं. इसके कारण वजन कम होने समस्याएं आती हैं. आइए जानतें हैं वो 5 आदतें जो वजन कम करने के दौरान ध्यान में रखना चाहिए.

हेल्दी फूड के बीना वर्कआउट न करें

ज्यादातर लोग वर्कआउट में फोकस करके यह भूल जाते हैं कि जितना जरूरी वर्कआउट उसके कहीं ज्यादा हेल्दी डाइट है. जब भी वजन कम करने के लिए आप वर्कआउट कर रहे हों तो शुगर और कार्बोहाइड्रेट वाले फूड का सेवन कम से कम करें और ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें.

दिन में कितनी बार खाएं

हम अक्सर तब वजन कम करने के लिए तैयार होते हैं जब शरीर में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा हो चुकी होती है. इस स्ठिति से निपटने के लिए हमें खाने के टाइम का विशेष ध्यान देना होता है. अब अगर हम हर दो घंटे में कुछ खाते रहते हैं तो शुगर का लेवल कम करनें में शरीर को मदद मिलती है और इंसुनिल बनने की क्रिया तेज होती है.

अत्यधिक फैट थकान पैदा करता है, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी घटता है. शरीर को ऊर्जा के लिए दिन में तीन बड़े डाइट के साथ हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाना चाहिए.

डाइट का टाइम फिक्स करें

इंसान की आदत होती है जब जागे तभी सवेरा अपनाने की लेकिन जब आप अधिक फैट के बाद वजन कम करने का काम कर रहें हैं तो आपको एक फिक्स टाइम रखना होगा. डाइट का टाइम फिक्स रखेने से मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ शरीर को जरूरी कैलोरी मिल पाती है.

हेल्दी फैट का सेवन करें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए फैट का सेवन नहीं करना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं वजन कम करने के लिए शरीर को अच्छे फैट की जरूरत होती है जो शरीर को वर्कआउट के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है.

फैट का चयन सही होना चाहिए खराब फैट को ना कहें और अच्छे फैट को डाइट में शामिल करें. जैसे बादाम, काजू, अखरोट से अच्छे फैट मिलते हैं तो वहीं वनस्पति तेल से खराब फैट मिलता है.

प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें

आजकल बाजार में तरह-तरह के उत्पाद हैं जो ये दावा करते हैं कि उसमें लो कार्बोहाइड्रेट या फैट है. ये सभी फूड प्रोसेस्ड होते हैं जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाते हैं. हमेशा कम प्रोसेस्ड फूड को ही खान-पान में शामिल करें. बाजार के प्रचार वाले जाल में कभी न फंसे.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source