वेट लॉस की सारी कोशिशें हो रहीं नाकाम तो अपनाएं ये उपाय

कई बार मोटापा से छुटकारा पाने के सभी वेट लॉस टिप्स (Weight Loss Tips) फेल होने लगते हैं. वजन कम करने वाले आपके सारी कोशिशें अगर नाकाम हो रही हैं, तो आपको इन नेचुरल वेट लॉस टिप्स (Natural Weight Loss Tips) को अपनाना चाहिए. क्योंकि अगर आपकी लाइफस्टाइल में ये वजन कम करने के घरेलू उपाय (Weight Loss Tips at Home) शामिल हो जाते हैं. तो आप बहुत तेजी से वजन कम करने में कामयाब हो जाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 20, 2020 5:08 PM IST

वेट लॉस की जरूरत उनको पड़ती है जो लोग मोटापा के शिकार होते हैं. कई बार वजन कम करने की सारी कोशिशें नाकाम होने लगती हैं. वेट लॉस डाइट प्लान (Weight Loss Diet Plan) और वजन कम करने की एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise) से भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको कुछ अलग करने की जरूरत है. कुछ लोगों को नेचुरल वेट लॉस टिप्स (Natural Weight Loss Tips) के तरीके अपनाने होते हैं. आप घर पर ही वजन कम करने के ये उपाय (Weight Loss Tips at Home) अपना सकते हैं. कई बार वजन कम करने के लिए इंसान की दिनचर्या/लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आपकी दिनचर्या में नियमितता नहीं है, तो फिर आप वजन घटाने में असफल रहते हैं.

हेल्दी वेट लॉस टिप्स में बेहतर डाइट प्लान के साथ एक्सरसाइज को शामिल करना होता है. इसके अलावा आपको अपने सोने और जागने के समय को भी तय करना होता है. अक्सर लोग नेचुरल उपायों पर भरोसा कम करते हैं. लेकिन कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि वजन कम करने के घरेलू उपाय (home remedies for weight loss) भी कारगर होते हैं. हम यहां पर कुछ खास तरीके बता रहे हैं तेजी से वजन कम करने में मददगार होते हैं..

सुबह की दिनचर्या और एक्सरसाइज

आप अगर वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सबसे पहला काम सुबह की दिनचर्या पर करना है. सुबह के समय आपको जल्दी उठने की कोशिश करें और गुनगुने पानी के साथ दिन की शुरुआत करें. सुबह का नाश्ता पौष्टिक कैसे बनाएं ?

नियमित दिनचर्या के बाद सुबह एक्सरसाइज के लिए समय तय करें. रोजाना सुबह के एक समय पर ही एक्सरसाइज करें. सुबह की एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन, फाइबर और विटामिन वाले फूड के नाश्ते करें. ये सबसे अच्छी वेट लॉस डाइट होती है.

कॉफी और चाय का तालमेल

कुछ लोगों में वजन कम न होने का मुख्य कारण कॉफी और चाय होती हैं. अगर आप चाय और कॉफी की लत के शिकार हैं, तो उसमें बदलाव की जरूरत है. वजन कम करने के लिए दिन में एक कप कॉफी का सेवन कर सकते हैं.

अगर आप चाय का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको इसे तुरंत छोड़ना होगा. आप दूध वाली चाय की जगह अदरक, दालचीनी और शहद की चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

प्रोटीन और फाइबर फूड लें

अक्सर उन लोगों का वजन कम नहीं होता है, जो डाइट प्लान में प्रोटीन और फाइबर फूड को सही से शामिल नहीं करते हैं. वजन घटाने के लिए प्रोटीन और फाइबर फूड का सही सेवन किया जाना चाहिए.

सुबह के नाश्ते में फल और ड्राई फ्रुट को शामिल करके कई तरह के विटामिन और पोषक तत्वों को शामिल किया जा सकता है. फल और सब्जियों को अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए. वजन कम करने के लिए सेब कैसे खाएं ?

सोने का समय बदलें

अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपके सोने और उठने का समय ठीक नहीं है. अगर आप सुबह देर से उठते हैं, तो आपका मेटाबॉलिक रेट कमजोर रहता है. ऐसे में आप वजन कम करने में नाकामयाब रहते हैं.

तेजी से वजन कम करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा. सुबह 8 बजे से पहले उठे और शरीर को धूप में कुछ देर के लिए खुला छोड़ें कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा.

नेचुरल वेट लॉस टिप्स के लिए यहां जाएं.

वेट लॉस एक्सरसाइज के लिए यहां जाएं. 

जल्दी वजन कम करने के लिए बेस्ट कीटो डाइट प्लान.

महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट प्लान व चार्ट.

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है.

नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source