... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 14, 2020 1:15 PM IST
Work on your belly fat if you want to keep your pancreas healthy.
Good habits for weight loss: मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। बढ़ते मोटापे (Fat) का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारी खराब लाइफ स्टाइल (Lifestyle)। शरीर में अधिक फैट (Fat) किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए हमें अपनी आदतों में बदलाव (Good habits for weight loss in hindi) करके, शरीर में जमा फैट को खत्म करना जरूरी होता है।
शरीर में फैट जमा होनी की वजह सिर्फ हमारी कुछ खराब आदते हैं। अगर हम अपनी इन आदतों (Good habits for weight loss) में कुछ बदलाव करते हैं, तो जल्द ही हम अपने बढ़ते मोटापे को कंट्रोल में कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में और कैसे करें उन आदतों में बदलाव-
अगर आप अपने बढ़ते मोटापे (Fat) पर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको अपने खान-पान में बदलाव करना जरूरी होगा। सबसे पहले आप शुगर और हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से परहेज करना शुरू कर दें। उदाहरण के तौर पर जैसे तली-भुनी चीजें, मिठाईयां, फास्ट फूड जैसी चीजों को खाने से परहेज करना आज से ही शुरू कर दें। ऐसी चीजों में बहुत ही ज्यादा मात्रा में फैट होता है, जो मोटापे का सबसे प्रमुख कारण है।
इसके अलावा कुकीज, केक, ब्रेज और पेस्ट्री जैसी चीजें भी ना खाएं। इसके साथ ही मीट, मछली, मीट, पॉल्ट्री जैसी चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। अगर आप फैट बर्न करना चाहते हैं, जो उसके लिए कम प्रोटीन (Protein) वाला आहार लेना शुरू करें। तेली में बनीं हुई चीजों की जगह पर ग्रिल्ड फूड खाएं। ये आपके सेहत के लिए काफी अच्छा होगा। वहीं, ड्रिंक्स और एल्कोहल से भी बचें। अपने डाइट (Diet) में ऐसे खाने को शामिल करें, जो कम फैट वाला हो।
Diet for Weight Loss in Hindi : वजन तेजी से कम करेंगी ओट्स से बनी ये 4 हेल्दी रेसिपी
1 कंप्यूटर पर बैठे-बैठे काम करने वालों का फैट काफी तेजी से बढ़ता है। इसका कारण है, फिजिकल वर्क की कमी। अगर आपका काम भी कंप्यूटर पर बैठकर करने वाला है। तो अपनी डेली रुटीन में ऐसी आदत को शामिल करें, जिससे आप रोजाना कम से कम 1000 कदम चल सकें। तेजी से चलना और टहलना एक ऐसा एक्सरसाइज (Exercise) होता है, जिसके लिए किसी जिम की जरूरत नहीं होती है। चलने और टहलने से वजन काफी तेजी से कम होता है।
2 रोजाना चलने की आदत से आप बिना जिम जाए काफी वजन कम (Weight loss) कर सकते हैं। 10,000 कदम सुनने में आपको बहुत ही ज्यादा लग रहा होगा। लेकिन आपको हम एक साथ 1000 कमद चलने के लिए नहीं कह रहे। बल्कि आप टुकड़ों-टुकड़ों में 1000 कदम चलें। अगर आप टुकड़ों में अपने कदम को विभाजित कर लेंगे, तो रोजाना 1000 कदम चलना काफी आसान हो जाएगा।
3 इसके लिए आपको बस कुछ रूल फॉलो करने होंगे। जैसे- लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों का सहारा लें। कम दूरी के लिए ऑटो-रिक्शा या फिर गाड़ी का सहारा लेने की बजाय पैदल जाएं। खाने से पहले कुछ कदम चलें। खाने के कुछ देर बाद थोड़ा टहलें। ऐसे रूल अपनाकर आप आसानी से एक दिन में 1000 कदम चल सकते हैं। इस आदत से आपका वजन (Weight loss) कुछ ही दिनों में काफी कम हो जाएगा।
Drinks For Weight Loss: बढ़ते वजन को करना है कम, तो रात में पीएं ये 3 ड्रिंक्स