वजन घटाने में हरे बादाम का उपयोग कैसे करें ?

हरे बादाम के से वजन तेजी से कम होता है. वेट लॉस डाइट में Green Almonds for weight loss को शामिल किया जा सकता है. अगर आप वजन कम करने की डाइट में हरे बादाम शामिल करते हैं तो तेजी से फैट बर्न होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 10, 2019 8:22 PM IST

हेल्दी डाइट के लिए बादाम का सेवन किया जाता है. लेकिन सूखे बादाम की जगह हरे बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हरे बादाम में पोषक तत्व ज्यादा होने के साथ आसानी से शरीर में पहुंचने वाले होते हैं. हरे बादाम के सेवन से शरीर के फैट को भी आसानी बर्न किया जा सकता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हरे बादाम को अगर वेट लॉस डाइट (Green Almonds for weight loss) में शामिल किया जाए तो आसानी से वजन कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं हरे बादाम से होने वाले फायदों के बारे में.....

हरे बादाम के फायदे 

How to use green almonds for weight loss Diet in hindi

डाइट में हरे बादाम शामिल करने से वजन घटाने के लिए शरीर तैयार होता है. क्योंकि इनमें स्वस्थ वसा शामिल है. ये अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसलिए हरे बादाम से वजन कम किया जा सकता (Green Almonds for weight loss) है.

हरे बादाम स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं. ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.

हरे बादाम पेट के लिए अच्छे होते हैं, क्योंकि इनमें बहुत अधिक फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाता है और कब्ज से मुक्ति दिलाता है.

ये बालों के लिए भी फायदेमंद हैं, क्योंकि इनमें विटामिन, खनिज और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं.

हरा बादाम फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है, जो भ्रूण के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल विकास में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन ई बच्चे को अस्थमा के जोखिम से बचाता है.

हरे बादाम का सेवन कैसे करें ?

सूखे बादाम के मुकाबले हरे बादाम में पानी की मात्रा अधिक होती है और फाइबर भी ज्यादा होता है. इसलिए गर्मियों के मौसम में सूखे बादाम के मुकाबले हरे बादाम ज्यादा खाए जा सकते हैं.

हरे बादाम में पानी और फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण ये गर्मियों के मौसम में पाचन में बहुत मदद करते हैं. वैसे तो हरे बादाम को खाने की मात्रा डाइट पर निर्भर करती है, पर आमतौर पर आठ से दस बादाम एक दिन में खाये जा सकते हैं.

हरे बादाम में पोटैशियम अधिक होता है. इसलिए किडनी से जुड़ी परेशानी वालों को विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए.

वैसे तो हरे बादाम को छीलकर खाया जा सकता है, पर कोई इस तरह न खाना चाहे, तो इनको ऑलिव ऑयल के साथ भी खा सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source