
Also Read
बदलती जीवनशैली और खान-पान में लापरवाही की वजह से लोग मोटापा के शिकार हो जाते हैं। भारत में हर चौथा इंसान मोटापे से परेशान हैं। मोटापा सिर्फ एक परेशानी नहीं है इसकी वजह से शरीर में कई बीमारियां भी आ जाती हैं। मोटापा की वजह से डायबिटीज, कैंसर, हार्ट अटैक और हड्डियों की बीमारी जल्द हो जाती हैं।
बढ़े हुए फैट को अगर जल्द काबू न किया जाय तो फिर मोटापा कम करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपके शरीर में बढ़े हुए फैट को एक कटर की तरह बहुत जल्द काट कर कम कर देता है। इस ड्रिंक को खाना-खाने के 1 घंटे पहले रोजाना सेवन करने से इसका असर एक सप्ताह में ही नजर आने लगता है।
फैट कटर ड्रिंक नींबू के प्रयोग से बनाया जाता है। नींबू के छिलके के इस्तेमाल से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए और विटामिन ई शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से शरीर को तांबा, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं जो शरीर की ऊर्जा को बनाये रखते हैं।
आइए जानते हैं कैसे बनाना है फैट कटर ड्रिंक
चित्रस्रोत: Shutterstock.