Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सत्तू खाने के फायदे और नुकसान से ज्यादा ये जरूरी है कि आप खाते हैं या नहीं. क्योंकि हम आये दिन तमाम तरह के फूड के बारे में जानते तो हैं लेकिन उनका सेवन नहीं करते हैं. हम आज सत्तू के बारे में बात कर रहे हैं तो यह भी जानना चाहिए कि सत्तू का उपयोग सबसे ज्यादा कहां किया जाता है. उत्तर भारत में सत्तु का सेवन सबसे ज्यादा होता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में यह सुबह के नाश्ते के तौर पर सेवन किया जाता है.
सत्तू दो तरह से बनता है. एक तो सिर्फ चने का सत्तू होता है. तो दूसरा चना और जौ को एक साथ मिलाकर बनता है. दोनों ही सत्तू बनाने की एक ही विधि है.
सबसे पहले चने और जौ को बालू वाली भूनाई में भूना जाता है. उसके बाद उनको भूसी सहित पीसा जाता है. इसके बाद इसे नमक या गुड़ के साथ खाया जाता है.
सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है. शरीर को अगर विषाक्त पदार्थों से मुक्त करना है तो यह सबसे अच्छी डाइट मानी जाती है. जौ के सत्तू में ठंडक देने वाला गुण होता है. इसका सेवन गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है.
सत्तू में फाइबर, आयरन, प्रोटिन, मैग्नीशियम और सोडियम सहित कई अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं. सत्तू का सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं.
सत्तू की डाइट वजन घटाने में भी मददगार होती है. अगर आप मोटापा का शिकार हैं तो सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन कर सकते हैं. सत्तू खाने के बाद आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप अतिररिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं.
डायबिटीज रोगी के लिए सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं तो डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. क्योंकि आप सत्तू का सेवन करके मोटापा से बच जाते हैं.
जो लोग कब्ज के शिकार होते हैं. मलत्याग में परेशानी होती है उनके लिए सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. सत्तू में फाइबर और आयरन की मात्रा पायी जाती है जो पाचन की समस्या को ठीक करता है.
जिन लोगों में खून की कमी बार-बार होती है उनको सत्तू का सेवन रोजाना करना चाहिए. क्योंकि सत्तू में प्रोटीन के साथ आयरन की पर्याप्त मात्रा होती हैं. जो शरीर में ब्लड सेल्स का निर्माण करती हैं.
सत्तू में शरीर को साफ करने की क्षमता भी पायी जाती है. शरीर के अंदर जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है. अगर आप सत्तू को जीरा और काला नमक के साथ सेवन करते हैं तो आपका शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है.
वैसे तो सत्तू खाने के नुकसान बहुत कम हैं लेकिन अधिक मात्रा में सेवन गैस का कारण बन सकता है. जो लोग गैस के मरीज हैं उनको कम मात्रा में सेवन करना चाहिए. जिनको चने से एलर्जी हो उनको भी इसके सेवन से बचना चाहिए.
जौ और चने से बना सत्तू किसी भी मौसम में खाया जा सकता है. लेकिन बरसात के मौसम में इसका सेवन कम कराना चाहिए. गर्मियों में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है.
सत्तू क्यों है गर्मी के लिए खास ? जानें इसके फायदे सात.
शरीर को रखना है कूल तो गर्मी में खाएं सत्तू, इन फायदों पर डालें एक नजर.