Belly Fat : वजन के साथ बेली फैट भी होगा कम, जब अपनाएंगे ये टिप्स

पेट (Belly) हद से ज्यादा बाहर निकल गया है? इसकी वजह है बेली में फैट जमा होना। आप इसे कुछ टिप्स के जरिए भी कम कर सकते हैं। जानें, कौन से हैं वो वजन (Weight loss tips) और बेली फैट (belly fat reducing tips) कम करने के ईजी टिप्स ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 24, 2019 5:09 PM IST

वजन और बेली फैट (how to reduce belly fat) कम करने के कई तरीके हैं। कई बार ये तरीके कुछ लोगों पर असर करते हैं, तो कुछ पर नहीं भी करते हैं। वजन और बेली फैट कम करने के कुछ उपाय (how to reduce belly fat) इतने मुश्किल होते हैं कि लोग ज्यादा दिनों तक उसे फॉलो नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग आलस में आसान से भी उपाय नहीं आजमा पाते। आखिर करें तो कैसे करें बेली फैट (Tips to reduce belly fat) कम?

यदि आप सारे उपाय आजमाकर देख चुके हैं, तो बस एक बार इन वजन या बेली फैट कम करने के टिप्स (Tips to lose Weight) को भी जरूर ट्राई करके देखें। क्या पता बिना जिम जाए आप घर पर ही अपना बेली फैट घटा लें (how to reduce belly fat at home)। जानें, कौन से हैं वो वजन (Weight loss tips) और बेली फैट (belly fat reducing tips) कम करने के ईजी टिप्स ...

पानी क्यों पीते हैं इतना कम

यदि आप सच में चाहते हैं कि आपका ओवरऑल वजन खासकर बेली के पास जमी चर्बी (Belly fat) कम हो जाए, तो पानी कम नहीं बल्कि आज से ही दो-तीन लीटर पीना शुरू कर दें। पर्याप्त मात्रा में यदि आप पानी पीते हैं, तो इसके सेहत को तो कई फायदे होंगे ही, आपका वजन भी घटने लगेगा। पानी पीने से थकान, सीने में जलन, माइग्रेन, अर्थराइटिस और पीठ दर्द की समस्या भी दूर होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का पीएच लेवल संतुलन में रहता है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। सोडा या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक अधिक पीते हैं, तो आज से ही इनका सेवन करना बंद कर दें। ऐसा नहीं करेंगे तो फिर भूल जाएं कि आपका वजन एक इंच भी कम होगा। इन पेय-पदार्थों में काफी कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ना तय है। इनसे बचें और कैलोरी लेस पानी पिएं।

बेली फैट कम करने के लिए जीवनशैली में लाएं ये बदलाव

इतना ना चबाएं च्यूइंगम

च्यूइंगम चबाना बेशक आपके दांतों और जबड़े की एक्सरसाइज करा देता है, लेकिन लगातार इसे चबाते रहने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। च्यूइंगम वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। नहीं समझे कैसे? दरअसल, इसमें मौजूद मि‍ठास कैलोरी को बढ़ाने का काम करती है, जिससे बेली फैट बढ़ सकता है।

सोएंगे तो घटेगा वजन

यदि आप अपने सोने-जागने का समय सही कर लें, तो बेली फैट घर (how to reduce belly fat at home) पर ही आसानी से कम कर सकते हैं। अक्सर लोग देर रात तक जागते रहते हैं। ऑफिस का काम देर रात तक करते हैं, टीवी देखना, मोबाइल चलाना, वीडियो गेम खेलना, आज के लोगों की आदत होती जा रही है। नतीजा, तबीयत खराब, आलस, थकान, सिर दर्द साथ ही वजन का भी बढ़ना। जी हां, कम नींद लेने से वजन में भी इजाफा होता है। वजन कम करना है, तो जानें सोने का सही तरीका। सामान्य रूप से एक व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

पेट अंदर करने के लिए योग

जहां भी आप बैठे हैं, वहां एक मिनट तक अपने घुटनों को मोड़कर बैठने की कोशिश करें। इस दौरान सांस अंदर की तरफ खींच कर रखें। ऐसा हर दिन चार-पांच बार करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको नजर आने लगेगा कि आपका पेट कम हो रहा है। यह घुटनों के लिए भी एक बेहतर योगा पोज है।

अधिक बेली फैट होना भी है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

सीधे खड़े होकर देखें

एक अध्ययन के अनुसार, शरीर के पोश्चर को सही रखने से काफी हद तक फैट बर्न करने, शारीरिक ताकत पाने और दीर्घकालिक रूप से कई तरह के सेहत लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने बाहर निकले हुए तोंद को अंदर करने के लिए बिल्कुल सीधे खड़े होने की आदत डालें। बेली फैट कम करने का सबसे आसान टिप्स है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source