वेट लॉस के लिए डाइटिंग करना जरूरी नहीं, आप पिज्जा खाते हुए भी वजन कम कर सकते हैं

वेट लॉस के लिए आपको पिज्जा छोड़ने की जरूरत नहीं. आप पिज्जा डाइट लेते हुए भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं. वजन घटाने के लिए आपको अपनी कैलोरी काउंट पर ध्यान देना होगा.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 2, 2020 4:36 PM IST

अक्सर वेट लॉस (Weight Loss) के लिए आप डाइटिंग करने लगते हैं. वजन घटाने के लिए सबसे प्रचलित धारण डायटिंग (Dieting for Weight Loss) है. वेट लॉस डाइट प्लान (Weight Loss Diet Plan) में भी आपकी पसंद की चीजों को खाने से मना कर दिया जाता है. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज से 70 प्रतिशत ज्यादा डाइट पर ध्यान देना होता है. स्कॉटलैंड के फिटनेस शेफ Graeme Tomlinson की मानें तो पिज्जा, बर्गर और आइसक्रीम जैसी चीजें खाते हुए भी वेट लॉस किया जा सकता है. स्कॉटलैंड के ऐबरडीन के रहने वाले Graeme Tomlinson एक शेफ हैं. इंस्टाग्राम में उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. आप वेट लॉस के लिए पिज्जा वेट लॉस डाइट प्लान (Pizza diet for weight loss) की जानकारी यहां ले सकते हैं.

ग्रीम का कहना है कि वेट लॉस करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है. वजन कम करने के लिए डेली डाइट में कैलोरी घटाना (Calorie Deficit) है. यह वेट लॉस टिप्स ऐसा है जिसमें आपको कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं होती है. वजन घटाने के इस तरीके में आप डायटिंग भी नहीं करते हैं. बिना एक्सरसाइज व डाइटिंग के आसान तरीके से वजन कम कर सकते हैं.

खाने में कैलोरी कैसे कम करें.?

pizza diet for weight loss

जब भी वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट कम करना होता है, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी होता है कि किस खाने में कितनी कैलोरी है. जब आप इसकी जानकारी ले लेते हैं तो वजन घटाना बहुत आसान हो जाता है.

आपको अपनी डेली डाइट में ली जाने वाली कैलोरी की जानकारी रखनी है. इसके बाद आप कितनी कैलोरी बर्न करते हैं इस पर ध्यान देना है. इस वेट लॉस डाइट प्लान में आपको कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है. सर्दी के मौसम में वजन कम करने के लिए डाइटिंग करना चाहिए या नहीं ?

वेट लॉस में कैलोरी बर्न और कैलोरी इंटेक पर ध्यान

वजन घटाने के लिए आपको अपनी डेली डाइट में कैलोरी इंटेक को आप आसान तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं. आप जितनी कैलोरी रोजाना खर्च करते हैं उससे कम कैलोरी वाला खाना आपको खाना होता है. रिवर्स डाइटिंग क्या है, वेट लॉस में कितनी मददगार.

जब आप एक बार कैलोरी इंटेक और कैलोरी बर्न को समझ जाते हैं, तो वजन घटाना आसान हो जाता है. पूरे दिन में आप जितनी मेहनत करते है उतनी कैलोरी बर्न होती है. आप जो कुछ भी खाते हैं वह आपको कैलोरी देता है. बिना डाइटिंग व एक्सरर्साइज़ के 500 कैलोरी वज़न कैसे घटाएं.?

आसानी से वजन कम करने के उपाय

How to lose weight without going on a restrictive diet plan

  1. अगर आपको वजन कम करने में परेशानी आ रही है, तो आप अपनी डेली लाइफ में कुछ बदलाव करें. इन बदलावों से आप आसानी से वजन कम कर पाते हैं.
  2. सुबह का नाश्ता आप हमेशा टाइम पर रोजाना करें. ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन फूड को शामिल करें.
  3. दिन के समय हर एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी या तरल पदार्थ लेते रहें. सोड़ा, कोल्ड ड्रिंक्स और एनर्जी पेय पदार्थ से दूर रहें.
  4. संतुलित भोजन करें. खाने में मौसमी सब्जियां, फल और आनाज को जरूर शामिल करें.
  5. कभी भी खाना जल्दबाजी न करें. खाना पूरी तरह से चबाकर खाएं और खाते समय कोई और काम न करें.
  6. खाने में अंकुरित आनाज को शामिल करें. डेली डाइट में सलाद के साथ भी अंकुरित अनाज को शामिल कर सकते हैं.
  7. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें. अगर एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो पूरे दिन में कम से कम 10 हजार कदम पैदल चलें.
  8. रात में सोने से पहले दूध पीना भी वजन कम करने में सहायक होता है. कोशिश करें की आपको गाय का दूध मिले अगर नहीं मिलता तो लो फैट दूध का सेवनन करें.
  9. रात का खाना जल्दी खाएं. डिनर रात के 9 बजे के बाद न करें. रात के खाने में हल्के भोजन को शामिल करें.
  10. जो चीज आप सबसे अधिक खाते हैं उसे बंद करने की जगह उसकी मात्रा को कम करें.
  11. डेली डाइट में ली जाने वाली कैलोरी और खर्च की जाने वाली कैलोरी पर ध्यान रखें. जितना आप कैलोरी बर्न करते हैं उससे कम कैलोरी का सेवन करें.

एक्सरसाइज और डाइटिंग के बिना वेट लॉस के 6 ट्रिक्स.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source