सर्दियों में वजन कम करना होगा आसान डेली डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ

सर्दियों में वजन कम करने के टिप्स (Winter Weight Loss Tips) आप भी खोज रहे हैं.? तो वजन घटाने वाले फूड की जानकारी जरूर रखें. हम यहां पर 5 ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं जो सर्दियों में वेट लॉस के डाइट चार्ट (winter weight loss diet plan) में शामिल करने चाहिए.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 19, 2019 4:58 PM IST

Weight Loss In Winter: सर्दियों के मौसम में वजन कम करने की सोच रहे हैं.? अगर हां, तो आपको सर्दियों के वेट लॉस फूड्स (Winter Weight loss Foods) के बारे में जानकारी रखनी होगी. क्योंकि सर्दियो में खान-पान ऐसा होता कि वजन बढ़ने लगता है. ठंड के मौसम में वेट लॉस के लिए संतुलित भोजन के साथ हेल्दी फूड को शामिल करना होता है. विंटर वेट लॉस टिप्स (Winter Weight Loss Tips) में सबसे ज्यादा जरूरी होता है हेल्दी फूड का चयन करना. अगर आप भी सर्दियों में वजन बढ़ा लेती हैं या बढ़ा लेते हैं. तो हम आपके लिए यहां पर 5 ऐसे खाद्य पदार्थ अर्थात फूड्स बता रहे हैं, जो वेट लॉस में मददगार होते हैं. महिलाओं और उन लोगों के लिए वेट लॉस ज्यादा जरूरी होता है जिनको फूड क्रेविंग ज्यादा होती है. आपको सर्दियों में वजन कम करने के लिए (Lose Weight In Winter) प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स वाले फूड की जरूरत होती है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं सर्दियों में वजन कम करने वाले 5 फूड्स के बारे में..

वेट लॉस के लिए गाजर खाएं

सर्दी के मौसम में कई तरह की मौसमी सब्जी मिलती है. हरी सब्जियों के साथ-साथ जड़ वाली सब्जियां भी सर्दियों में मिलती हैं. वेट लॉस के लिए सर्दियों में गाजर को वेट लॉस डाइट में शामिल करना चाहिए. जल्दी वजन कम करने के लिए गाजर खाना फायदेमंद होता है.

डेली डाइट में गाजर खाने के कई फायदे होते हैं. गाजर में फाइबर, विटामिन के साथ पर्याप्त हेल्दी कैलोरी होती है. वेट लॉस के लिए फाइबर और विटामिन मददगार होते हैं. गाजर खाने से बार-बार खाने की आदत कम होती है और आप खराब खाने से बचते हैं.

तेजी से वजन कम करने के लिए गाजर के जूस का सेवन ज्यादा फायेदमंद होता है. डेली डाइट में गाजर के जूस का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं.

हरी मेथी वेट लॉस फूड 

जी हां, सर्दियों में तेजी से वजन कम करने के लिए मेथी की सब्जी खानी चाहिए. मेथी दाना खाने के फायदे आप पढ़ते ही हैं. लेकिन सर्दियों में हरी मेथी एक मौसमी सब्जी है जो वजन घटाने में मददगार हैं. ठंड के मौसम में मेथी की सब्जी शरीर को गर्माहट देने के साथ मेटबॉलिज्म को बेहतर करती है.

मेथी की सब्जी में कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल पाये जाते हैं. इसके अलावा हरी मेथी में विटामिन और फॉलिक एसिड भी पाया जाता है. शरीर में खून की कमी दूर करने के साथ मेथी की सब्जी वेट लॉस में भी लाभादायक होती है.

जल्दी वजन घटाने के लिए आप मेथी का दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. सुबह खाली पेट मेथी दाना या मेथी का पाउडर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. इसके अलावा आप अपनी डाइट में मेथी को अलग-अग तरह से उपयोग कर सकते हैं. जैसे मेथी की सब्जी, मेथी पराठा और सलाद में मेथी के पत्तों का सेवन करें. मेथी के खाने के फायदे में बाल और स्किन केयर भी आते हैं.

सर्दियों में वजन घटाने के लिए दालचीनी का सेवन

ठंड के मौसम में वजन कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग सबसे ज्यादा कारगर होता है. दालचीनी की तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती है. इसके अलावा दालचीनी का उपयोग खानों में करने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.

मोटापा कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं. सबसे अच्छा तरीका होता है दालचीनी का सेवन आप गर्म पानी व शहद के साथ करें. दालचीन और शहद की चाय का सेवन भी वेट लॉस में मददगार होता है. नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल कर सकते हैं.

काली मिर्च व शहद की चाय

बेली फैट बर्न करने के लिए सर्दियों में काली मिर्च व शहद की चाय फायदेमंद होती है. ठंड के मौसम में काली मिर्च व शहद की चाय शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से भी बचाती है. वेट लॉस डाइट प्लान में काली मिर्च व शहद की चाय शामिल करने से मेटबॉलिज्म बेहतर होता है.

वजन कम करने के लिए चुकंदर

अगर आपको तेजी से वजन कम करना है तो डेली डाइट में चुकंदर को भी शामिल करें. चुकंदर में कई तरह के विटामिन के साथ आयरन और हेल्दी कैलोरी पायी जाती है. हेल्दी कैलोरी और विटामिन के कारण चुकंदर बार-बार भूख लगने की परेशानी को दूर करता है. डेली डाइट चार्ट में चुकंदर जरूरी फूड होता है.

फ़ास्ट वेट लॉस के लिए सर्दी के मौसम में फास्टिंग करना चाहिए.?

एक महीने में वजन कैसे घटाएं ?

वजन घटाने के बाद वेट मेंटेन रखने के लिए यह है सबसे कारगर तरीका.

वजन कम करना चाहते हैं तो यह डाइट अपनानी चाहिए.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.