Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss: हेल्दी डाइट और कैलोरी काउंट वेट लॉस प्लान से 10 किलो वजन कम कर सकते हैं 

Weight Loss Diet Tips: हेल्दी डाइट प्लान के साथ कैलोरी काउंट को शामिल करके तेजी से वजन कम किया जा सकता है. बेली फैट या पेट की चर्बी कम करने के लिए यह डाइट प्लान सबसे अच्छा माना जाता है.

Weight Loss: हेल्दी डाइट और कैलोरी काउंट वेट लॉस प्लान से 10 किलो वजन कम कर सकते हैं 
The macro diet encourages eating more protein © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 4, 2020 5:47 PM IST

जल्दी वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ कैलोरी कट का तरीका सबसे ज्यादा लाभदायक होता है. 10 किलो तक वजन कम करना आसान काम नहीं होता है. वेट लॉस के लिए बेहतर जीवनशैली के साथ वेट लॉस डाइट प्लान पर विशेष ध्यान देना होता है. बेली फैट कम करने के लिए कैलोरी काउंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. हम यहां पर हेल्दी डाइट और कैलोरी काउंट को कम करके 10 किलो तक वजन घाटाने का तरीका बता रहे हैं.

हेल्दी डाइट प्लान

सबसे पहला वेट लॉस टिप्स यह है कि आपको हेल्दी डाइट प्लान बनाना होगा. डेली डाइट में पौष्टिक खाद्य पदार्थ के साथ उसकी मात्रा पर भी विशेष ध्यान देना होगा. तेजी से वजन कम करने के लिए मौसमी फल और सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा डाइट में शामिल करें.

10 किलो वजन कम करने के लिए साबुत अनाज और अंकुरित अनाज को अपनी वेट लॉस डाइट में जरूरी लें. प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन वाले खाद्य पदार्थों को खाने में लें. कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा को कम कर दें.

Also Read

More News

कैलोरी काउंट कैसे करें 

पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट की कैलोरी काउंट पर ध्यान देना है. आप पूरे दिन में जितनी कैलोरी ऊर्जा खर्च करते हैं उसकी तुलना में आपको अपनी डाइट में कम कौलोरी लेना है.

बेली फैट या वजन कम करने के लिए आपको अपन डाइट से जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड को हटाना होगा. आपको डेली डाइट में शुगर की मात्रा को भी कम करना होता है. कैलोरी काउंट को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं.

प्रोसेस्ड फूड बंद करें

अपनी डाइट में जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड को आपको एकदम बंद करना होगा. सप्ताह में एक बार आप पिज्जा जैसे फूड का सेवन कर सकते हैं वो भी तब जब आप उस दिन की कैलोरी काउंट को ध्यान में रखकर खाएं.

प्रोटीन फूड खाएं

डेली डाइट में आपको प्रोटीन फूड का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है. प्रोटीन के लिए आप अंडे, पनीर, दूध, चिकन, फलिंया और टोफू का सेवन कर सकते हैं.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फाइबर फूड लें

मोटापा कम करने के लिए फाइबर फूड सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं. बेली फैट कम करने के लिए घुलनशील फाइबर का विशेष महत्व होता है. फाइबर फूड में ज्यादातर फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है. पाचन और भूख को बेहतर करने के लिए भी फाइबर फूड फायदेमंद होते हैं.

About the Author

... Read More