Loose Weight : हर दिन होगा वजन कम, जब फॉलो करेंगे ये 5 उपाय

वजन बढ़ना आज की तारीख में एक कॉमन सेहत समस्या बनती जा रही है। इतना ही नहीं, मोटापा कई बीमारियों का भी कारण बनता है। ऐसे में आपका भी पेट बाहर की तरफ तेजी से निकल रहा है, तो इन पांच उपायों (How to loose weight fast in hindi) को आज से ही आजमाना शुरू कर दें। एक महीने में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 22, 2020 1:17 PM IST

आज जिसे देखो वह बढ़ते वजन (weight loss tips in hindi) से परेशान है। उल्टा-सीधा खानपान, बैठे-बैठे घंटों टीवी देखना, ऑफिस में काम करना जैसी आदतें उनके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है, जिनका वजन तुरंत बढ़ने लगता है। इन आदतों से आपको कई शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। यदि आपका भी पेट बाहर की तरफ तेजी से निकल रहा है, तो पांच उपायों (How to loose weight fast in hindi) को आज से ही आजमाना शुरू कर दें। एक महीने में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

1. मीठी चीजें खाएं कम 

वजन कम करना चाहते हैं, सबसे पहले अपने खानपान से चीनी युक्त चीजों को निकाल दें। मोटापा कम करने (How to loose weight naturally in hindi) के लिए मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट, मीठे पेय पदार्थों से दूरी बना लें। अधिक मीठा खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म धीमा होने लगता है।

2. प्रोटीन हो डाइट में अधिक

मोटापा कम करना चाहते हैं, तो डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें। प्रोटीन आपको दही, दूध, दाल, पनीर, राजमा आदि से मिल जाएगा। प्रोटीन के सेवन से भूख कम लगती है, साथ ही शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों से भी आप बचे रह सकते हैं।

वेट लॉस टिप्स : इन छोटी-छोटी बातों को करेंगे फॉलो, तो आसान होगा वजन कम करना

3. ग्रीन टी पिएं हर दिन

ग्रीन टी पीने से भी वजन कम (green tea for loose weight) होता है। ग्रीन टी  पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म रेट बढ़ता है, इससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। दिन भर में दो-तीन बार ग्रीन टी पिएंगे, तो तेजी से शरीर का फैट बर्न होगा।

4. एक्‍सरसाइज करना कर दें शुरू

सारा दिन बैठे रहेंगे, तो पेट बाहर होने के साथ ही कमर, जांघों पर फैट जमा होगा ही। ऐसे में खुद को जितना हो सके एक्‍टिव रखें। सुबह-शाम टहलें, जॉगिंग करें। लिफ्ट की बजाय सीढ़‍ियों से ऊपर-नीचे जाएं। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलेगी।

5. गर्म पानी से बनेगी बात

गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से निकलता है। शरीर डिटॉक्‍स होगा, तो मेटाबॉलिज्‍म दर भी बढ़ने लगेगा। इससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

Triphala Benefits in Hindi (त्रिफला के फायदे): वजन कम करने के लिए यूं करें त्रिफला का सेवन, त्रिफला के और भी हैं कई सेहत लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source