
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 13, 2019 8:25 AM IST
आसान तरीका जो देंगे आपको हिप्स के फैट से छुटकारा। © Shutterstock
महिलाओं के शरीर पर सबसे ज्यादा चर्बी कूल्हों और जांघों पर जमा होती है, जिसके कारण शरीर बेडौल नजर आता है। इस फैट को सही समय पर काबू करना भी जरूरी है वरना शरीर के इन भागों में चर्बी और अधिक जमती जाएगी, जिससे आपको चलने-फिरने में भी तकलीफ हो सकती है। आप कई बीमारियों की शिकार हो सकती हैं। हिप के पास अधिक चर्बी जमा होने (how to loose butt fat) के बॉडी शेप को पीयर शेप्ड बॉडी कहते हैं। बड़े बट होने पर जींस की फिटिंग भी सही नहीं आती और ओवर ऑल बॉडी का लुक भी सही नजर नहीं आता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बहुत कम समय में ही अपने बट को सुडौल (how to loose butt fat) बना सकती हैं।
अपने बट या हिप्स को कम करने के लिए आप आज से वर्कआउट करना शुरू कर दें। आलस करने से काम नहीं चलेगा। शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और मोडरेट करने के लिए स्क्वैट, लंग्स करें। इससे भी बट को फिट बना सकती हैं। वर्कआउट में कार्डियो पर अधिक ध्यान दें। कैलोरी बर्न करने के लिए कार्डियो सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसमें दौड़ना, जॉगिंग, स्वीमिंग, बॉक्सिंग और साइकलिंग करके बट की चर्बी को कम कर सकती हैं।
कैलोरी का सेवन कम करें, क्योंकि ये फैट को बढ़ाते हैं। उन चीजों के सेवन से बचें, जिनमें कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है। कैलोरी को कम करने के लिए अधिक एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करके आप आसानी से बट की चर्बी कम कर सकती हैं।
कार्बोहाइड्रेट और फैट का सेवन सीमित मात्रा में करेंगी तो आसानी से बट या हिप के पास बढ़ी चर्बी को कम कर सकती हैं। इससे वजन भी कम होता है। एवोकाडो, ऑलिव ऑयल, सैल्मन मछली, अनाज, दाल और ब्राउन राइस का सेवन पर्याप्त मात्रा में करेंगी तो आसानी से वजन कम करने के अपने लक्ष्यों को पा सकती हैं। यह सभी कार्बोहाइड्रेट और फैट के अच्छे स्रोत हैं।
प्रोटीन जितना खाने में शामिल करेंगी, उससे आपको भूख कम लगेगी। इससे आपकी मांसपेशियां भी स्वस्थ होती हैं। इसके लिए आप अंडे, चिकन और कम वसा वाला दही, दूध और चीज की सही मात्रा में सेवन करें।
बट की चर्बी को कम से कम समय में घटाना चाहती हैं, तो जंक फूड की तरफ देखे भी नहीं। इसकी जगह आप ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। लंच और डिनर से पहले आप दो कप पानी पिएं। यह आपको हाइड्रेट करने में मदद करता है। उन ड्रिंक्स का सेवन कम करें, जिनसे पेट या बट में चर्बी जमा होती है।