वेट लॉस डाइट के लिए अच्छे कार्ब्स और बुरे कार्ब्स की कैसे करें पहचान.?

वजन घटाने के लिए गुड कार्ब्स का सेवन करना चाहिए. लेकिन आप कैसे गुड कार्ब्स और बैड कार्ब्स की पहचान कर सकते हैं. हम यहां पर गुड कार्ब्स और बैड कार्ब्स में अंतर और उनके फूड के बारे में बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 8, 2020 6:40 PM IST

वजन घटाने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान बनाते समय अच्छे कार्ब्स और बुरे कार्ब्स (Good Carbs and Bad Carbs) की पहचान जरूरी होती है. कुछ डाइट एक्सपर्ट्स कार्बोहाइड्रेट को अच्छा बताते हैं. कुछ ऐसे भी डाइट एक्सपर्ट्स हैं जो कार्बोहाइड्रेट को वेट लॉस के लिए बुरा बताते हैं. ऐसे में जब आपको वजन कम करना है तो क्या करें.? अच्छे और बुरे कार्ब्स की परेशानी अगर आपको भी है तो हम आपकी कश्मकश को दूर करते हैं.

अच्छे कार्ब्स या कॉम्लेक्स कार्ब्स 

हेल्दी डाइट प्लान या संतुलित भोजन के लिए अच्छे कार्ब्स जरूरी होते हैं. अच्छे कार्ब्स को कॉम्लेक्स कार्ब्स भी कहते हैं. गुड कार्ब्स में फाइबर और स्टार्च की मात्रा होती है. अच्छे कार्ब्स वाले फूड पचने में थोड़ा समय लेते हैं. शरीर को ऊर्जा देने के लिए अच्छे कार्ब्स जरूरी होते हैं. गुड कार्ब्स के सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है. वजन घटाने में ये कार्ब्स मददगार होते हैं. अच्छे कार्ब्स एक तरह से प्राकृतिक फूड होते हैं.

अच्छे कार्ब्स वाले फूड 

साधारण तरीके से आप अच्छे कार्ब्स की पहचान कर सकते हैं. जो भी प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं उनमें गुड कार्ब्स पाया जाता है. अच्छे कार्ब्स के लिए आप साबुत अनाज, दाल, दलिया, सूखे मेवे, बीन्स, फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

क्यों खाना चाहिए गुड कार्ब्स 

हेल्दी डाइट के लिए अच्छे कार्ब्स इसलिए जरूरी हैं क्योंकि इनमें फाइबर और पोषक तत्व पाये जाते हैं. अधिक मात्रा में भोजन करने की जरूरत नहीं पड़ती है. कम मात्रा में ही शरीर को जरूरी पोषण मिल जाता है. वेट लॉस और वजन को बनाए रखने में लाभदायक हैं. ब्लड शुगर और डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं.

बैड कार्ब्स या सिंपल कार्ब्स 

डेली डाइट में बैड कार्ब्स खाने से शरीर में शर्करा की मात्रा बढ़ती है. ये तुरंत ऊर्जा देने वाले होते हैं लेकिन शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है. अधिक मात्रा में बैड कार्ब्स का सेवन मोटापा और डायबिटीज का कारण बनते हैं.

सिंपल कार्ब्स वाले फूड 

रोजाना के खान पान में आप रिफाइंड शुगर, केक या पेस्ट्रीज, आइसक्रीम, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे फूड से बैड कार्ब्स लेते हैं. इस तरह से प्रोसेस्ड फूड में बैड कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है.

बैड कार्ब्स का सेवन क्यों न करें 

ज्यादातर बैड कार्ब्स शुगर की मात्रा बढ़ाते हैं और मोटापा की वजह बनते हैं. फाइबर और पोषक तत्वों की कमी होती है. वजन बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर डालते हैं.

एक दिन में कितना कार्ब्स खाना चाहिए 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक युवा इंसान को एक दिन में 45 से 65 प्रतिशत तक कार्ब्स फूड का सेवन करना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक स्वस्थ्य वयस्क को 130 से 140 ग्राम के बीच में कार्ब्स का सेवन एक दिन में करना चाहिए.

जो लोग ज्यादा मेहनत करते हैं उनको अधिक कार्ब्स की जरूरत होती है. अगर आप डेली वर्कआउट और मेहनत वाला काम करते हैं तो किसी डाइट एक्सपर्ट्स से अपनी उम्र के हिसाब से कार्ब्स की मात्रा के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source