सर्दियों में वजन घटाने के लिए इस तरह करें शकरकंद का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Sweet Potato For Weight Loss: अगर आप सर्दियों में अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सेवन का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 11, 2023 7:31 AM IST

Sweet Potato For Weight Loss: सर्दियों में वजन बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं। दरअसल, सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा, सर्दियों में भूख भी ज्यादा लगती है, जिसके चलते लोग कई बार ओवरईटिंग कर लेते हैं। ऐसे में, वजन घटाने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी सर्दी के मौसम में अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जी हां, शकरकंद वेट लॉस करने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। वजन घटाने के लिए आप शकरकंद का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं वजन कम करने के लिए शकरकंद कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

वजन घटाने के लिए शकरकंद के फायदे - Benefits Of Sweet Potato For Weight Loss In Hindi

शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और नियासिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इइसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। शकरकंद का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन और तनाव को काम करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए कैसे करें शकरकंद का सेवन - How To Eat Sweet Potato For Weight Loss

शकरकंद उबालकर खाएं

वजन घटाने के लिए आप शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन कम करने में आसानी होगी।

शकरकंद की चाट

वजन कम करने के लिए आप शकरकंद की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को कई लाभ भी पहुंचाएगी। इसके लिए आप शकरकंद को भून लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

शकरकंद की रोटी

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शकरकंद की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में गेंहू का आटा लें। इसमें शकरकंद को मैश करके डालें। इसमें चुटकीभर नमक और अजवाइन डालकर नर्म आटा गूंथ लें। फिर इसे बेलकर रोटी का आकार दें। इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा घी लगाकर रोटी को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। आप इसका सेवन धनिया की चटनी के साथ कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source