वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें पपीते का सेवन, कुछ ही दिनों में बाहर निकली तोंद हो जाएगी अंदर

Papaya For Weight Loss: पपीता वजन कम करने में काफी प्रभावी होता है। आइए, जानते हैं वजन कम करने के लिए पपीता कैसे खाएं?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 15, 2023 9:01 AM IST

Papaya For Weight Loss: हम सभी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं और घंटों जिम में पसीना भी बहाते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। अगर आप भी वजन कम करने के लिए हेल्दी और आसान उपाय तलाश रहे हैं, तो आज से ही पपीता खाना शुरू कर दें। जी हां, वेट लॉस के लिए पपीता काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता और इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद काम होती है। यही वजह है कि पपीता वजन और एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वजन घटाने के लिए पपीता कैसे खाएं? तो चलिए, आज इस लेख में हम आपको बताते हैं वेट लॉस के लिए आप पपीते का सेवन कैसे कर सकते हैं?

पपीते का जूस

वजन कम करने के लिए आप पपीते का जूस बनाकर पी सकते हैं। पपीते में मौजूद पोषक तत्व शरीर की चर्बी को घटाने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और वजन भी तेजी से कम होगा।

ब्रेकफास्ट में खाएं पपीता

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में पपीता शामिल करें। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। साथ ही, शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी भी कम होगी। इसके लिए आप पपीते को स्लाइस में काटकर खाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इस पर काला नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

दूध और पपीता

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हैवी खाना चाहते हैं, तो दूध और पपीता खा सकते हैं। इसके लिए आप मिक्सी में एक गिलास दूध और पपीते के स्लाइस डालकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी मिला सकते हैं। इससे आप पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे आप कम खाएंगे।

पपीता और दही

आप चाहें तो पपीते को दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करेगा। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें। इसमें पपीता और ड्राई फ्रूट्स काटकर डालें। आप चाहें तो इसमें कुछ और फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा। साथ ही, यह वजन कम करने में भी प्रभावी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source