Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन घटाने के लिए कितने उपाय लोग करते हैं. लेकिन आजकल सबसे ज्यादा चलन में इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) बहुत ज्यादा है. अगर आप भी Intermittent Fasting से वेटलॉस करना चाहते हैं. तो उसके बारे में कुछ खास बातों के बारे में जरूर जान लें. क्योंकि Intermittent Fasting एक ऐसा तरीका है जो बहुत ही ध्यान के साथ किया जाना चाहिए. हलांकि वजन कम करने का यह बहुत ही अच्छा तरीका माना जाता है. इस फास्टिंग की सबसे खास बात होती है कि आप वजन घटाते समय कमजोरी भी महसूस नहीं करते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
इसे सामान्य भाषा में कहें तो यह फास्ट या उपवास करने का एक तरीका है. इस फास्टिंग में एक निश्चित समय तक कुछ नहीं खाना होता है. दिन में आप कुछ समय तक कुछ नहीं खाते हैं. खाने का एक समय निश्चित होता है जिसे आप अपने डाइट चार्ट के हिसाब से फॉलो करते हैं.
जब आप इससे वेटलॉस या वजन घटाने का प्लान बनाते हैं. तो आपको यह जानना जरूरी है कि आपको दिन के 16 से 20 घंटे कुछ नहीं खाना होता है. Intermittent Fasting में आपको 4 से 8 घंटे का समय मिलता है जिसमें खा सकते हैं.
इसके अलावा आप Intermittent Fasting में कम कैलोरी वाले फूड और हल्के पेय पदार्थ का ही सेवन कर सकते हैं. इसमें कम कैलोरी वाली सब्जियों के अलावा सूप, चाय, कॉफी और नारियल पानी को शामिल किया जाता है.
जब आप वजन घटाने के लिए प्लान बना रहे हों तो Intermittent Fasting अपनी लाइफ स्टाइल के अनुसार चुनें.
इस फास्टिंग में यह बात सबसे जरूरी होती है कि आप ज्यादा से ज्यादा समय तक कुछ न खाएं. जब आप ज्यादा समय तक भूखे रहते हैं तब आप जल्दी वजन कम करते हैं.
अगर समय के हिसाब से देखा जाय तो Intermittent Fasting करने का सबसे अच्छा समय रात 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है. क्योंकि इसमें ज्यादा समय तक आप सो रहे होते हैं. बाकि के बचे समय में आप अपनी डाइट को प्लान कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए Intermittent Fasting का साप्ताहिक प्लान भी होता है. इसमें आप सप्ताह के 5 दिन सामान्य खाना खाते हैं. तो वहीं सप्ताह के दो दिन कम कैलोरी और तरल पदार्थों का सेवन करते हैं.
वैसे तो Intermittent Fasting करना थोड़ा कठीन होता है. लेकिन आप डाइट प्लान बनकार इसे आसान कर सकते हैं. इसके लिए आपको पूरे दिन में खाने-पीने का डाइट प्लान बनाना होता है. Intermittent Fasting के कुछ डाइट टिप्स यहां जान लें.
सुबह के समय आप चाय की जगह कॉफी से शुरुआत कर सकते हैं. वजन कम करने में कॉफी मदद करती है. कॉफी में कम कैलोरी के साथ मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने की क्षमता होती है.
दिन में पानी की कमी शरीर में ना हो उसके लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें.
खाने में कम कैलोरी वाले फूड को शामिल करें. तले हुए खाने की जगह उबले हुए खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें.
जब आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं तो ज्यादा समय तक कुछ नहीं खाते हैं. जब आपके शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है तो शरीर में जमे अतिरिक्त चर्बी या फैट को उपयोग करता है. इस तरह आपका अतिरिक्त फैट शरीर से गायब होने लगता है. इसलिए Intermittent Fasting वजन कम करने का सबसे सरल तरीका माना जाता है.
कुछ लोगों का सवाल होता है कि क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग के समय एक्सरसाइज कर सकते हैं ? तो आपको यह जानकारी जरूर होनी चाहिए. क्योंकि जब आप वजन कम करने के लिए डाइट कंट्रोल कर रहे होते हैं उसी समय एक्सरसाइज करने से आप तेजी से वजन कम करते हैं. इसलिए Intermittent Fasting के समय वर्कआउट करना भी जरूरी होता है.
वजन घटाने के लिए Intermittent Fasting का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप तेजी से वजन कम करते हैं.
डाइट में कंट्रोल करने से आपका पाचन तंत्र ठीक होता है. पाचन तंत्र ठीक होने से आपका बढ़ता मोटापा रुक जाता है.
आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं होती है.
Intermittent Fasting से आप अपना मेटाबॉलिज्म आसानी से बढ़ाते हैं. जिसकी वजह से शरीर में इंसुलिन सही से काम करने लगता है.
पेट का मोटापा कम करने में Intermittent Fasting सबसे ज्यादा कारगर मानी जाती है.
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो जरूर करें यह फास्टिंग.
वेट लॉस के लिए कितनी कारगर है जूस फास्टिंग ?
12 से 16 घंटे की फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान.