मेटाबॉलिक रेट कम होने पर बेली फैट कैसे कम करें ?

बेली फैट कम करने के लिए सबसे जरूरी काम होता है कि शरीर का मेटाबॉलिक रेट बेहतर हो. जब भी पेट की चर्बी कम करने के लिए फिटनेस और डाइट एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं, तो वो मेटाबॉलिक रेट तेज करने का तरीका सबसे पहले बताते हैं. बेली फैट कम करने के लिए मेटाबॉलिक रेट कैसे तेज कर सकते हैं ? आइए जानते हैं...

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 30, 2019 1:43 PM IST

बेली फैट कमर के आस-पास की चर्बी हेल्थ के लिए बहुत खराब होती है. महिलाओं में जहां यह लुक को खराब करती है वहीं डायबिटीज, हार्ट रोग और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है. बेली फैट किसी को एक दिन में नहीं होता है. यह कई सालों में धीरे-धीरे बढ़ता है. कुछ लोगों में यह खाने की आदत की वजह से तो कुछ लोगों में पूरे दिन बैठे रहने से होती है. बेली फैट का मुख्य कारण अनहेल्दी फूड और आलसी जीवनशैली को माना जाता है.

मेटाबॉलिक रेट कम होने पर बेली फैट कैसे कम करें ?

वेट लॉस करना कभी भी आसान काम नहीं होता है. बेली फैट बर्न करना सबसे मुश्किल काम होता है. कई बार बेली फैट कमजोर मेटाबॉलिज्म की वजह से बहुत धीरे-धीरे कम होता है. जिन लोगों का मेटाबॉलिक रेट कम होता है उनको वजन कम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स और डाइट एक्सपर्ट्स जब भी वजन कम करने की सलाह देते हैं, तो वो सबसे पहले मेटाबॉलिक रेट को बेहतर करने की सलाह देते हैं.

मेटाबॉलिक रेट कम होने का मतलब है आप वेट लॉस बहुत धीरे करते हैं. धीमी गति से वजन कम करने के कारण बेली फैट कम करने वाले तंग आकर अपना प्लान बदल देते हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. कमजोर मेटबॉलिक रेट वाले लोगों के लिए भी वेट लॉस करना आसान हो सकता है.

कमजोर मेटाबॉलिक रेट वालों के लिए तेजी से वजन कम करना संभव नहीं है. इसके लिए कुछ कारगर उपाय करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है.

पेट की चर्बी कम करने के लिए कैलोरी काउंट पर ध्यान 

वजन घटाने के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि आप अपनी डाइट में कैलोरी काउंट पर विशेष ध्यान दें. बेली फैट कम करने के लिए आप जितनी कैलोरी रोजाना बर्न करते हैं उससे कम कैलोरी वाली डाइट लेते हैं, तो पेट की चर्बी आसानी से कम होती है. इसके लिए आपको हेल्दी डाइट प्लान की जरूरत होगी, इस डाइट प्लान में कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ पोषक तत्वों और विटामिन की मात्रा ज्यादा होगी.

कार्डियो एक्सरसाइज जरूरी 

जब मेटाबॉलिक रेट कम होता है तो वजन कम करना कठिन होता है. खासकर बेली फैट कम करने के लिए डाइट प्लान के साथ एक्सरसाइज का चयन बेहद जरूरी होता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेली फैट कम करने केल लिए कार्डियो एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होती है. इसके अलावा हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी बेली फैट कम करने में मदद करती है. ये दोनों तरह की एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है.

नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.

पेट की चर्बी कम करने और फ्लैट टमी के लिए महिलाएं ये 3 एक्सरसाइज जरूर करें.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source