एक दिन ओवरईटिंग से कितना वजन बढ़ सकता है ?

वजन घटाने के लिए अगर वेट लॉस डाइट ले रहे हैं, तो एक दिन अगर ओवरईटिंग कर लेने से कितना वजन बढ़ जाता है. वजन कम करने के लिए डाइट प्लान लेने वालों कि यह सबसे बड़ी चिंता होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 12, 2019 6:31 PM IST

वेट लॉस डाइट प्लान अपनाने वाले हमेंशा इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं. वजन कम करने के लिए लोग हेल्दी डाइट प्लान अपनाते हैं. ज्यादातर वजन घटाने वाले डाइट फूड हेल्दी तो होते हैं लेकिन टेस्टी नहीं होते हैं. लोग कुछ दिनों के बाद उब जाते हैं और अपनी पसंद का खाना खा लेते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक दिन ओवरईटिंग करने से कितना वजन बढ़ सकता है. कुछ लोगों को चिंता होने लगती हैं कि उनका वेट लॉस प्लान एक दिन में ही कई हफ्तों की मेहनत पर पानी फेर गया. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है ?

एक दिन ओवर ईटिंग से वजन पर कितना असर 

How much weight can you gain After a day of overeating

आप एक दिन ओवरईटिंग अगर कर भी लेते हैं, तो उसका बहुत ज्यादा असर नहीं होता है. क्योंकि वजन घटाने की तुलना में वजन बढ़ाना इतना आसान नहीं होता है. इसके लिए आपको कैलोरी काउंट पर ध्यान देना होगा. आइए उदाहरण से समझते हैं.

वेट लॉस पर कैलोरी डाइट का असर 

हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर का एक किलो वजन कम करने के लिए 7700 कैलोरी बर्न की जरूरत होती है. इसी तरह से अगर आपको वजन बढ़ाना है तो इतनी ही अतिरिक्त कैलोरी डाइट लेनी होती है. यहां अतिरिक्त कैलोरी डाइट से मतलब है आप अपने शरीर की जरूरत के अलावा 77 सौ कैलोरी अधिक लेते हैं तब जाकर आपका वजन 1 किलो बढ़ता है. तो इस हिसाब से देखा जाए तो आप एक दिन में इतना खाना खा ही नहीं सकते हैं.

इस उदाहरण से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि अगर आप सप्ताह में एक दिन अधिक कैलोरी डाइट ले भी लेते हैं तो आपके वजन पर कोई खास असर नहीं होता है. लेकिन अगर आप अपना डाइट प्लान बदल देते हैं, तो इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

एक दिन ओवरईटिंग भी जरूरी 

How much weight can you gain After a day of overeating in Hindi

नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.

चीट डे डाइट के बारे में आप जानते ही हैं. सप्ताह के एक दिन आप कुछ भी खा सकते हैं. इसका मतलब यह होता है कि अगर आप वजन कम करने के लिए कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो एक दिन ज्यादा कैलोरी या अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं.

डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक दिन अधिक खाने से वजन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन एक दिन अधिक खाने से इंसान भरा हुआ और संतुष्ट महसुस क सकता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स यह भी राय देते हैं कि वेट लॉस डाइट प्लान अपनाने वाले लोग सप्ताह के एक दिन में कुछ भी खा सकते हैं. लेकिन उनको अगले दिन अपनी डाइट को फॉलो करना चाहिए.

इसके अलावा डाइट और फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज और वर्कआउट को बंद नहीं करना चाहिए.

https://www.youtube.com/watch?v=HDwnSeDa2L8

पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो तेजी से वजन कम करता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source