Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मोटापा कम करने के ग्रीन टी कितनी बार पीना चाहिए, जानें बनाने का सही तरीका

मोटापा घटाने के लिए ग्रीन टी (Green Tea) कितना पीना चाहिए ये सवाल ज्यादातर लोग करते हैं. वजन कम करने के लिए ग्रीन टी कैसे बनानी चाहिए यह भी कई लोगों का सवाल रहता है. आइए जानते हैं ग्रीन टी से वजन कम कैसे होता है.

मोटापा कम करने के ग्रीन टी कितनी बार पीना चाहिए, जानें बनाने का सही तरीका
Packed with beneficial antioxidants and other powerful nutrients, green tea is one of the most effective drinks for weight loss

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 18, 2020 1:35 PM IST

Green Tea: मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी कितनी बार पीनी चाहिए.? अगर यह सवाल आपका भी है तो आपको इसका उत्तर यहां मिलेगा. कई बार लोग जरूरत से ज्यादा या कम ग्रीन टी पीते हैं जिससे पूरा फायदा नहीं मिलता है. ग्रीन में पाए जाने वाले योगिक वजन घटाने में मददगार होते हैं.

ग्रीन टी (Green Tea Benefits) में पाये जाने वाले तत्व शरीर को इंफेक्शन और सूजन से राहत देते हैं. ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. मोटापा घटाने के लिए ग्रीन टी पीने का तरीका और बनाने का तरीका भी पता होना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ग्रीन टी में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले गुण भी होते हैं. शरीर का जब मेटबॉलिज्म तेज होता है तो वजन कम करना आसान होता है. बेली फैट बर्न करने के लिए भी ग्रीन टी लाभदायक (Green Tea for belly fat weight loss) होती है. ग्रीन टी के फायदे बीमारियों के खतरे कम करने में भी हैं.

Also Read

More News

वेट लॉस के लिए कितनी ग्रीन टी पीना चाहिए.?

how many times green tea in a day for weight loss

कई शोध बताते हैं कि केवल एक बार ग्रीन टी पीने से भी वजन कम होता है. इसके अलावा कुछ शोध यह भी कहते हैं कि बहुत अधिक मोटापा घटाने के लिए एक दिन में 4 से 5 कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है. ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान.

ग्रीन टी बनाने का तरीका 

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी बनाने का कोई खास तरीका नहीं है. गर्म पानी में ग्रीन टी को कम से कम 5 मिनट तक छोड़ देना चाहिए. यह तरीका वेट लॉस में मददगार होता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ग्रीन टी को बहुत ज्यादा उबालना नहीं चाहिए.

ग्रीन टी पीने का सही टाइम

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए.
  • खाना खाने के एक घंटे पहले और बाद में ही ग्रीन टी पीना चाहिए.
  • सोने से पहले ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है.
  • ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर नहीं पीना चाहिए.
  • वजन घटाने के लिए ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना चाहिए.
  • तेजी से वेट लॉस के लिए ग्रीन टी में नींबू रस मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है.
  • डायबिटीज या मधुमेह रोगियों को नाश्ते के बाद ग्रीन टी पीना चाहिए.

खतरनाक हो सकता है खाली पेट ग्रीन टी लेना, जानें क्यों.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या ग्रीन टी से भी ज्यादा फायदेमंद है जापानी माचा चाय.? जानें फैक्ट्स.

About the Author

... Read More