... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 27, 2019 10:45 AM IST
कुछ लोगों में वजन घटाने की प्रक्रिया का सही पालन नहीं करते हैं. जब आप वजन घटाने में ध्यान ज्यादा देकर अपने स्वस्थ्य शरीर को भूलते हैं तो आपक कई तरह की बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं.
Weight Loss Tips आप रोज पढ़ते हैं. वजन घटाने के बाद क्या होता है ? क्या आपने इसके बारे में भी कभी सोचा है ? कुछ लोगों को लगता है कि वजन घटाने का काम सिर्फ वजन कम करना ही है. कुछ लोगो को अपने फिगर के लिए वजन घटाने का काम करते हैं. लेकिन वजन घटाने से शरीर पर क्या असर होता है इसके बारे में भी जानना चाहिए. जहां एक और वजन कम करने के अनेकों फायदे हैं. जैसे अगर आप अपना बढ़ा हुआ वजन कम कर लेते हैं तो आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या का खतरा कम हो जाता है.
लेकिन कुछ लोगों में वजन घटाने की प्रक्रिया का सही पालन नहीं करते हैं. जब आप वजन घटाने में ध्यान ज्यादा देकर अपने स्वस्थ्य शरीर को भूलते हैं तो आपक कई तरह की बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं. कुछ लोगों में तो पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. क्योंकि वो वजन कम करने की कोशिश में सही डाइट नहीं लेते हैं. आइए जानते हैं वजन घटाने के कुछ खास फायदों के बारे में..
वजन अगर बढ़ा हुआ है और आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको ठीक से नींद भी नहीं आती है. अगर ठीक से नींद नहीं आती तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम नींद की वजह से बहुत अधिक हो जाता है.
जब आप बढ़ा हुआ वजन कम करते हैं तो आपको ठीक से नींद आती है. अच्छी नींद आने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और आप अच्छी सेहत पाते हैं.
जो लोग अधिक वजन वाले होते हैं अर्थात मोटापे शिकार होते हैं. वो मानसिक तौर पर भी परेशान रहते हैं. अगर आपका वजन आपकी लंबाई और उम्र के हिसाब से अधिक है तो आपका मेंटल हेल्थ भी ठीक नहीं रहता है.
बढ़े हुए वजन को जब आप कम करते हैं तो आपका मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है. वजन घटाने के बात डिप्रेशन और तनाव की परेशानी भी ठीक होने लगती है.
मोटापा कई बीमारियों की जड़ है. अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको हार्ट रोग होने का खतरा है. लेकिन जब आप अपना वजन कम करते हैं तो हार्ट भी हेल्दी हो जाता है. वजन कम करने से हार्ट रोग का खतरा कम होने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या खत्म हो जाती है.
डायबिटीज की बीमारी ज्यादातर उन लोगों को होती है जो मोटापे के शिकार होते हैं. अगर आप अपना वजन घटाते हैं तो आप डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं.
मोटापा कम होने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम होता है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. वजन कम करने से शरीर में इंसुलिन का लेवल भी ठीक होता है.
जो लोग मोटापा के शिकार होते हैं उनमें हड्डी रोग और अर्थराइटिस का खतरा अधिक होता है. अधिक वजन के कारण घुटने और कुल्हों पर अधिक जोर पड़ता है. जब आप 4 से 5 किलो वजन कम करते हैं तो हड्डी रोग के खतरे को भी कम करते हैं.
यह सवाल ऐसा है कि हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है. लेकिन सच्चाई यह है कि इसका कोई तय मानक नहीं है कि आप एक महीने में कितने किलो वजन कम कर सकते हैं. क्योंकि यह बहुत कुछ आपकी डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भर करता है.
कुछ लोग जल्दी वजन कम करते हैं. क्योंकि ऐसा ब्लड ग्रुप की वजह से भी होता है. O+ ब्लड ग्रुप वाले जल्दी वजन कम करते हैं. इसलिए एक महीने में वजन कितना कम करने की बात पर ध्यान देने की जगह अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दें.
नियमित एक्सरसाइज और डाइट में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करके आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं. धीरे-धीर वजन कम होने पर चिंता करने की बात नहीं है.