Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम करने के लिए डाइट टिप्स के बारे में आप पढ़ते रहते हैं. लेकिन ब्रेकफास्ट में केवल एक चीज खाकर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते है. जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप सुबह के नाश्ते में आप हेल्दी डाइट लेकर आसानी से वजन कम कर सकते हैं. जब भी वजन कम करने लिए डाइट की बात आती है. तो हर कोई यह जानता है कि हेल्दी भोजन से वजन घटाया जा सकता है.
लेकिन वजन कम करने के लिए कुछ डाइट ऐसी होती हैं जो बहुत तेजी से असर करती हैं. अगर आप भी वजन कम करने के लिए भोजन के बारे में सोच रहे हैं. तो इसके बारे में जरूर जानना चाहिए. वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट बना रहे हैं. तो इस एक चीज को ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें.
हम सभी जानते हैं कि वजन कम करने के लिए 70 प्रतिशत हमारी डाइट काम करती है. और हम यह भी जानते हैं कि वजन घटाने के लिए व्यायाम 30 प्रतिशत काम करता है तो भोजन 70 प्रतिशत असर करती है.
जब भी आप वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के बारे में जानकारी लेते हैं. तो आपको पता चलता है कि वजन घटाने के लिए व्यायाम से भी ज्यादा जरूरी सुबह का नाश्ता है. हेल्दी लाइफ के लिए भी पौष्टिक नाश्ता जरूरी होता है. फिट और यंग रहने के लिए नाश्ते में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और पर्याप्त ऊर्जा देने वाले भोजन की जरूरत होती है.
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग नाश्ते में प्रोटीन, कार्ब से भरपूर अंडे का सेवन करते हैं वो आसानी से वजन कम करते हैं. शोध में यह पाया गया है कि वजन कम करने के लिए डाइट अपनाने वाले लोगों में भी जो लोग सुबह अंडे का नाश्ता करते हैं. वो अन्य की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक वजन कम करते हैं. अंडे में भूख करने की क्षमता होती है और ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद करता है.
पौष्टिक नाश्ता केवल भूख मिटा कर संतोष नहीं देता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. डाइट एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि जो लोग वजन कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनको अपने ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन और फाइबर वाले भोजन को शामिल करना चाहिए.
डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वजन घटाने के लिए भोजन अगर चयन कर रहे हैं तो नाश्ते में अंडे खाना अच्छा विकल्प है. दो अंडे में 180 कैलोरी और लगभग 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. अगर आप नाश्ते में अंडे को शामिल कर रहे हैं. तो सुबह के ब्रेकफास्ट में अंडे, दही, मल्टीग्रेन ब्रेड आदि को शामिल करके एक अच्छा वजन घटाने वाला नाश्ता कर सकते हैं.
अंडे सस्ते होने के साथ आसानी से उपयोग में लाये जा सकते हैं. अंडे में प्रोटीन, कार्ब के अलावा विटामिन, राइबोफ्लेवि, विटामिन और सेलेनियम पाया जाता है. ये सभी पोषक तत्व हेल्दी शरीर के लिए जरूरी हैं.