वजन घटाने के लिए होम्योपैथी कितना कारगर है ?

आमतौर पर चिकित्सक सिर्फ लक्षणों की पहचान के आधार पर अन्य परंपरागत दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन होम्योपैथी में मोटापे के लिए गड़बड़ी का पता लगाने के लिए केस हिस्ट्री और फैमिली हिस्ट्री की जरूरत होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 19, 2018 12:36 PM IST

तमाम एक्सरसाइज़ या डायट प्लान के बावजूद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आप होम्योपैथी भी ट्राई कर सकते हैं। यूरोप और दक्षिण एशिया में वजन घटाने के लिए कई सालों से होम्योपैथी का सहारा लिया जा रहा है। विचित्र होम्यो एंड योगा क्लिनिक, नोएडा के डायरेक्टर डॉक्टर डी.डी. विचित्र के अनुसार, वास्तव में वजन कम करने के लिए होम्योपैथी कोई चमत्कार इलाज नहीं है, लेकिन इसके लिए सही खान-पान और व्यायाम ज़रूरी है।

होम्योपैथी ही क्यों

आमतौर पर चिकित्सक सिर्फ लक्षणों की पहचान के आधार पर अन्य परंपरागत दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन होम्योपैथी में मोटापे के लिए गड़बड़ी का पता लगाने के लिए केस हिस्ट्री और फैमिली हिस्ट्री की जरूरत होती है। डॉक्टर के अनुसार, चिकित्सक होम्योपैथी के इलाज के दौरान मरीज से उसके खानपान, जीवनशैली संबंधी आदतों और अन्य स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछ सकते हैं। अधिक मात्रा में खाना, खाने में वसा का अधिक उपयोग और शरीर में वसा को आसानी से पचाना आदि सभी आदतें आनुवंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। किसी व्यक्ति का फूडी होना और मोटापे से संबंधित परिस्थिति भी आनुवंशिक हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः क्या संक्रामक रोगों का होम्योपैथी में कारगर इलाज हो सकता है ? जानें एक्सपर्ट्स की राय।

होम्योपैथी वजन घटाने के लिए कैसे काम करता है ?

होम्योपैथिक उपचार पौधों के रस, जड़ी बूटियों और अन्य प्राकृतिक पदार्थ से तैयार किये जाते हैं। इसलिए वजन घटाने की गोलियाँ या उपचार के दौरान इनका शरीर पर किसी भी तरह का साइड इफ़ेक्ट नहीं पड़ता है।

विचित्र होम्यो एंड योगा क्लिनिक, नोएडा के डायरेक्टर डॉक्टर डी.डी. विचित्र के अनुसार, होम्योपैथी पाचन संबंधी विकार को दूर करने, चयापचय (metabolism) में सुधार लाने और मलत्याग (elimination) में मदद करने में सहायक है। वजन कम करने के लिए इन तीनों चीजों का सही होना बहुत ज़रूरी है।

चिकित्सक रोगी में लक्षणों के पहचान करने के बाद ही दवाओं की सलाह देता है। दूसरी दवाएं पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रतिबंधित करके आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती हैं लेकिन होम्योपैथी दवाएं वजन बढ़ने के लक्षणों का इलाज करती हैं। डॉक्टर के डी.डी. विचित्र अनुसार, होम्योपैथी एक जादू नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको उचित आहार और व्यायाम की भी जरूरत होती है। होम्योपैथिक उपचार बहुत ज्यादा जरूरत पर ही लेना चाहिए।

यह हैं होम्योपैथिक दवाएं

कैल्केरिया कार्बोनिका (Calcarea Carbonica)

नेट्रम म्यूर (Natrum Mur)

लाइकोपोडियम (Lycopodium)

नक्स वोमिका (Nux Vomica)

एंटीमोनियम क्रूडम (Antimonium Crudum)

ये भी पढ़ेंः क्या दोपहर के समय आप भी सोते हैं ? जान लें ये फैक्ट्स। 

ये भी पढ़ेंः सर्दियों में हाथ व पैर में होती है सूजन तो अपनाएं ये खास उपाय।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.