... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 27, 2019 4:53 PM IST
According to a study in the National Institute of Health, USA, drinking barley water after eating can help diabetes patients in lowering their blood sugar level. © Shutterstock
जौ का पानी पीने के लाभ आप कई बार पढ़ चुके होंगे. वेट लॉस डाइट प्लान और वजन कम करने का डाइट चार्ट इसलिए बनाया जाता है जिससे शरीर के फैट को आसानी से बर्न किया जा सके. एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए सही वेट लॉस डाइट प्लान के साथ हेल्दी फूड भी जरूरी होते हैं. ऐसे कई फूड हैं जो वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज करने का काम करते हैं. जौ को बार्ली या बार्ले (Barley) के नाम से भी जाना जाता है. जौ के पानी के बारे में आप भी जानते ही होंगे. गेहूं की प्रजाति का ही यह फूड हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
सेहत की नजर से देखें तो गेहूं से भी ज्यादा पोष्टिक जौ होता है. जौ में फाइबर के साथ-साथ पोषक तत्व भी पर्याप्त होते हैं. जौ एक ग्लूटेन फ्री फूड भी माना जाता है. जौ की रोटी, जौ का चावल और जौ का पराठा हेल्दी रेसिपी माने जाते हैं.
जौ को जवा और जई के नाम से भी जाना जाता है. अंग्रेजी में बार्ले (Barley) कहते हैं. न्यूट्रिशनल वैल्यू के तौर पर देखा जाए तो जौ में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. एक कटोरी जौ में कौन से पोषक तत्व कितना होता है आइए जानते हैं.
कैलोरी - 96
सैचुरेटेड फैट - 1 ग्राम
फैट - 1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेड - 22 ग्राम
प्रोटीन - 2 ग्राम
डाइट्री फाइबर - 3 ग्राम
सोडियम - मिली ग्राम
मैंगनीज - 1 मिली ग्राम
जौ का पानी वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा फूड माना जाता है. जौ के पानी का सेवन करने के लिए उसे सही तरीके से बनाने की विधि जरूर जाननी चाहिए. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं, जौ का पानी बनाने का तरीका.
जौ - 1 कप
पानी - 1.5 लीटर
नींबू का रस - 2 चम्मच
शहद - 1 चम्मच
दालचीनी - 1 टुकड़ा
वेट लॉस के लिए जौ का पानी बनाने के लिए सबसे बहले पानी को किसी पैन में डालकर गैस पर रखें. पानी में ही जौ और दालचीनी डालकर उबलने दें. तेज आंच में लगभग 30 मिनट तक उबलने के बाद गैस बंद कर दें. जब जौ का पानी ठंडा हो जाए तो उसमें नींबू और शहद को मिलाकर सेवन करें.
अगर आप रोजाना जौ का पानी बनाने से बचना चाहते हैं तो इसे अधिक मात्रा में बनाकर फ्रीज में रख सकते हैं. पीने से पहले नींबू और शहद मिलाएं.
जल्दी वजन कम करने के लिए जौ के पानी का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है. इसके सेवन का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए.
जौ का पानी पीने से हेल्थ को कई तरह के फायदे होते हैं. वजन कम करने के साथ जौ का पानी लाभदायक होता ही है साथ में कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं. आइए जानते हैं रोजाना जौ का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
अगर आप रोजाना जौ का पानी पीते हैं तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवन बढ़ाने के लिए भी बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना जरूरी है. जौ का पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है.
शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसे में डाइट में ऐसे फूड का सेवन जरूरी हो जता है जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का काम करते हों. जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. डायबिटीज के रोगी भी जौ का पानी पी सकते हैं.
शरीर में अगर विटामिन और पोषक तत्वों की कमी है तो जौ का पानी पीना फायदेमंद होता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जौ का पानी पीने से शरीर में स्वस्थ्य कोशिकाओं का निर्माण होता है. जौ में आयरन, तांबा, मैंगनीज की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है.