च्यूइंग गम चबाने से वजन कम करने में मिलती है मदद, जानें फायदे व नुकसान

च्यूइंगम चबाने से वेट लॉस में मदद मिलती है. शोध के अनुसार अगर च्यूइंग गम चबाने की आदत होती है, तो लोग ओवरइटिंग से बच जाते हैं. इसके अलावा फेस फैट को कम करने के लिए भी च्यूइंग गम चबाना फायदेमंद होता है. च्यूइंग गम चबाने से वजन घटाने में मदद इसलिए भी मिलती है क्योंकि लोग अधिक कैलोरी वाली डाइट से बच जाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 22, 2019 6:13 PM IST

च्यूइंग गम चबाने से वजन कम होता है. यह बात आप भी कई बार सुन चुके होंगे कि च्यूइंग गम चबाना वेट लॉस में मददगार होता है. च्यूइंग गम से कुछ लोग डरते भी हैं, उनको लगता है कि कहीं पेट में न चला जाए. हलांकि पूर्व में हुए कई शोध बताते हैं कि च्यूइंगम चबाने से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है. मोटापा की मुख्य वजह अधिक खाना भी है. अगर आप च्यूइंग गम चबाने की आदत रखते हैं, तो आपर बार-बार खाने की आदत को आसानी से छोड़ सकते हैं. ओवरइटिंग की वजह से मोटापा तो बढ़ता ही है साथ डायबिटीज, हार्ट डीजीज का खतरा भी बढ़ता है. अगर आपको भी कई बार या अधिक खाना खाने की आदत है, तो च्यूइंग गम चबाकर इसे कम कर सकते हैं.

च्यूइंग गम वजन कम करने में कैसे मददगार

How many calories do you burn when you chew gum

वेट लॉस को लेकर हर दिन कोई न कोई नया शोध आता ही रहता है. हाल ही में एक नये शोध में च्यूइंगम और कैलोरी बर्न के बीच में संबंध पाया गया है.

शोध के अनुसार जो लोग रोजाना च्यूइंगम चबाते हैं वो कम कैलोरी की डाइट लेते हैं. इसके अलावा जो लोग च्यूइंगम चबाते हैं वो अन्य लोगों की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक कैलोरी बर्न करने में सफल होते हैं.

एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना च्यूइंग गम चबाते हैं, वो अपनी भूख को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. शोध में पाया गया कि जो लोग च्यूइंगम नहीं चबाते थे और अधिक खाने की आदत थी. उनको च्यूइंग गम चबाने की आदत से दिन प्रतिदिन खाने की कैलोरी कम करने में मदद मिली. अधिक कैलोरी खाने की आदत उनकी कम हो गयी.

वेट लॉस के लिए कब चबाएं च्यूइंग गम

When to chew chewing gum for weight loss

वैसे तो आप च्यूइंग गम कभी भी चबा सकते हैं. लेकिन वेट लॉस के लिए च्यूइंग गम चबाना तब ज्यादा लाभदायक होता है, जब आप अधिक कैलोरी लेने के मूड में दिखते हैं. खाली पेट च्यूइंग गम चबाने से बचना चाहिए. आप दिन के वो समय जान लें जब वेट लॉस के लिए च्यूइंगम चबाना फायदेमंद है.

  • खाली समय में च्यूइंग गम चबा सकते हैं.
  • खाना खाने के बाद च्यूइंग गम चबाएं.
  • अनहेल्दी या बाहर खाने का जब मन करे तब भी च्यूइंगम चबाकर क्रेविंग कम कर सकते हैं.
  • खेल खेलते समय या टीवी देखते समय भी च्यूइंगम चबा सकते हैं.

च्यूइंगम खाने के फायदे और हेल्थ टिप्स

chewing gum chabane ke fayde chewing gum benefits

  1. अगर आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो च्यूइंग गम चबाकर आप वजन कम नहीं कर सकते हैं.
  2. च्यूइंग गम चबाना तभी लाभदायक होता है जब आप डाइट में हेल्दी फूड लेते हैं और नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं.
  3. डायबिटीज रोगियों को मीठे च्यूइंग गम से बचना चाहिए.
  4. रोजाना च्यूइंग गम चबाने से चेहरे का फैट आसानी से कम होता है.
  5. चेहरे में कसाव के लिए भी च्यूइंग गम चबाना फायदेमंद होता है.
  6. मुंह की बदबू दूर करने में भी च्यूइंग गम मददगार होती है. ओरल हेल्थ बेहतर रखने के लिए च्यूइंग गम चबाना फायदेमंद होता है.
  7. पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी च्यूइंग गम चबाना लाभदायक होता है.

बैली फैट बर्न करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट.

फ्लैट टमी डाइट प्लान के कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स.

एक्सरसाइज और डाइटिंग के बिना वेट लॉस के 6 ट्रिक्स.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source