1 सप्ताह में वजन घटाने के लिए शहद में मिलाकर खाएं ये 3 चीजें

जानें, किन चीजों के साथ शहद को खाने से वजन घटाने (Honey for weight loss) में आपको मिल सकती है मदद।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 19, 2020 4:23 PM IST

शहद का सेवन वर्षों से किया जा रहा है। इसके कई सेहत लाभ (Health benefits of honey) भी होते हैं। सौंदर्य निखार हो या फिर किसी रोग का उपचार, शहद हर चीज में काम आता है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद का सेवन आप अपना बेली फैट और वजन कम करने के लिए भी कर सकते हैं। यकीन नहीं, तो आप लगातार एक से दो महीने तक शहद के साथ इन चीजों को मिलाकर खाना शुरू कर दें। फर्क आपको नजर आने लगेगा। शहद वजन कम करने के साथ शुगर लेवल भी कंट्रोल रखती है। दरअसल, इसमें मौजूद शर्करा नेचुरल होती है, जो नुकसानदायक नहीं होता है। जानें, किन चीजों के साथ शहद को खाने से वजन घटाने (Honey for weight loss) में आपको मिल सकती है मदद।

दूध के साथ शहद मिलाकर पीने के इन 5 फायदों को जानते हैं आप ?

शहद में मौजूद पोषक तत्व

शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।

दूध में शहद

गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से काफी फायदा पहुंचता है। दोनों को साथ मिलाकर पीने से इनमें मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज बढ़ जाती हैं। दूध और शहद शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। वजन कम करने (Honey for weight loss) के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। शरीर का फैट कम होने लगेगा।

Honey Benefits : शहद खाएंगे रोज, तो होंगे ये 8 अद्भुत फायदे

शहद के साथ तुलसी

तुलसी बहुत ही हेल्दी हर्ब या औषधि है, जो खांसी-जुकाम, सर्दी, गले में खराश आदि की समस्या को दूर करती है। यह पाचन तंत्र भी मजबूत करती है। वजन कम करना चाहते हैं, तो 1-2 चम्मच तुलसी के रस में शहद मिलाएं और इसे पी जाएं। ऐसा एक महीने लगातार करें, वजन में फर्क नजर आने लगेगा।

शहद और पुदीना

पुदीना की चटनी खाते होंगे, अब वजन कम करने के लिए इसे शहद के साथ खाएं। पुदीना की पत्तियों को आप चाहें तो पीस कर इसे शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है। वजन कम करने के लिए भी यह उपाय बहुत कारगर है। पुदीने की पत्तियों का रस निकालें। इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाकर हर दिन पीने से वजन कम होने लगता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source