वजन घटाने के लिए घर की एक्सरसाइज और डाइट टिप्स

घर पर भी आप Weight Loss Workout कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप वजन घटाने के लिए डाइट टिप्स भी अपनाएं तो जल्दी फायदा होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 24, 2019 6:34 PM IST

वजन घटाने की बात जब भी आती है तो लोगों को जिम जाने की सलाह मिल जाती है. Weight Loss Workout के बारे में सबसे ज्यादा बात होती है. लेकिन बिना जिम जाए भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं. जिम जाकर घंटों वर्कआउट का फायदा आपको तभी मिलता है जब आप सही एक्सरसाइज करें. घर पर भी आप Weight Loss Workout कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप वजन घटाने के लिए डाइट टिप्स भी अपनाएं तो जल्दी फायदा होता है.

जब भी आप किसी डाइट एक्सपर्ट्स से बात करते हैं तो वह आपको यही बताता है कि सिर्फ डाइट बदलने से फायदा नहीं होने वाला है. डाइट के साथ आपको अपनी लाइफ स्टाइल भी बदलनी पड़ेगी. अगर आपकी लाइफ स्टाइल नहीं बदलती है तो फायदा नहीं होता है.

हम यहां पर कुछ ऐसे ही वेटलॉस टिप्स दे रहे हैं जो बहुत कारगर हैं. Weight Loss Workout के साथ आपको लाइफ स्टाइल और डाइट में क्या-क्या बदलाव करना चाहिए. आइए जानते हैं.

घर पर की जाने वाली यह एक्सरसाइज जिम वर्कआउट से भी बेहतर.

Weight Loss Workout at home

घर पर ही करें एक्सरसाइज 

जब आप वजन कम करने के लिए जिम नहीं जा सकते हैं. तो आपको घर पर ही एक्सरसाइज करना चाहिए. घर पर एक्सरसाइज करने के लिए आपको किसी जिम उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है.

कई शोध में यह साबित हो चुका है कि घर पर कुछ हल्के व्यायाम भी वजन घटाने में मदद करते हैं. घर पर अगर आपको व्यायाम करना है तो आपको HIIT Workout के बारे में जानना चाहिए. यह एक्ससाइज आपको वजन कम करने में काफी मदद करती है.

सोने का समय निश्चित करें 

अगर आप सच में वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपने सोने का समय निश्चित करना होगा. क्योंकि समय पर न सोने की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. खराब मेटाबोलिक रेट की वजह से मोटापा बढ़ता ही है घटता नहीं है. जब आप समय पर सोते हैं तो आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है. सही पाचन तंत्र से मोटापा दूर करना आसान होता है.

How much water should you drink for weight loss

वजन घटाने के लिए पानी कितना पीना चाहिए

अगर आप वजन घटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए. कुछ लोगों का सवाल रहता है कि वजन कम करने के लिए कितना पानी पीना चाहिए ? तो अगर आप वेटलॉस के टिप्स से यह जानना चाहते हैं तो बहुत मुश्किल है. क्योंकि हर किसी को अलग-अलग जरूरत होती है.

वजन कम करने या घटाने के लिए पर्याप्त पानी से मतलब है कि आप नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें. पानी पीते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा पानी एक साथ न पीएं. थोड़ा-थोड़ा पानी हमेशा पीते रहें.

गर्म पानी और नींबू 

अगर आप मोटापा का शिकार हो गये हैं तो आपको अपनी डेली लाइफ में सुबह के समय गर्म पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए. वैसे तो यह सबसे चर्चित घरेलू उपाय है. लेकिन जब आप वजन घटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं तो सभी बातें अपना स्थान रखती है.

गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपका पाचन तंत्र तो ठीक होता ही है. साथ में आपके आंत की सूजन भी कम होती है. अगर आपको पेट का मोटापा ज्यादा है तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है. अगर आप बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो आपको गर्म पानी में नींबू का रस डालकर रोजाना सुबह सेवन करना चाहिए.

वजन घटाने के लिए चाकलेट डाइट 

जी हां, अगर आप वजन घटाने के लिए डाइट टिप्स ले रहे हैं तो आपको डार्क चॉकलेट खानी चाहिए. ऐसा नहीं है कि आप रोजाना बहुत सारी डॉर्क चॉकलेट का सेवन करने लगें. आपको ज्यादा नहीं रोजाना एक छोटा टुकडा डार्क चाकलेट का सेवन करना चाहिए.

ग्रीन टी फॉर वेटलॉस

कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि वजन घटाने में ग्रीन टी मदद करती है. जो लोग वजन कम करने की प्रक्रिया में हों उनको रोजाना कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीना चाहिए. ग्रीन टी में कैटेचिन नामक पदार्थ पाया जाता है जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है.

उपरोक्त Weight Loss Workout और डाइट टिप्स के साथ आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं.

वजन कम करने के आसान प्राकृतिक तरीके व उपाय.