वजन कम करने के लिए हेल्दी फूड जो रोजाना खाए जा सकते हैं

वजन कम करने के लिए कीटो डाइट से लेकर तमाम तरह की डाइट चलन में हैं. लेकिन डाइट प्लान के साथ कौन-कौन से हेल्दी फूड वेट लॉस के लिए अच्छे होते हैं, इसकी जानकारी जरूरी होती है. अगर आप हेल्दी फूड फॉर वेट लॉस का सही से चयन नहीं करते हैं तो कीटो डाइट या अन्य डाइट प्लान ज्यादा सफल नहीं हो पाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 25, 2019 2:48 PM IST

वजन कम करने के लिए डाइटिंग करना सबसे ज्यादा चलन में है. कुछ लोग तो वेट लॉस प्लान को खाने पर पाबंदी ही मानने लगे हैं. कम खाने से वजन कम होता है, ऐसा जो लोगो सोचते हैं उनकी जानकारी के लिए यह बताना जरूरी है कि वेट लॉस के लिए कम खाना खाने की जगह हेल्दी खाना खाना जरूरी होता है. वजन घटाने के लिए कम खाने की आदत खतरनाक होती है. अगर आप भी भुखमरी वाले डाइट प्लान से वजन कम करने वाले हैं, तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है, जो जल्दी से घटाना मुश्किल होता है.

भुखमरी वाली डायटिंग वेट लॉस की जगह वजन बढ़ाती है

जब आप भुखमरी वाली डाइटिंग पर जाते हैं तो शरीर अपने बचाव के लिए दिमाग और अन्य अंगों को एक अलार्म भेजता है. क्योंकि इंसान या किसी भी जीव का शरीर जीवित रहने के लिए बना है. उसे जब खाने को कुछ नहीं मिलता तो वह जीवित रहने के लिए सतर्क हो जाता है. ऐसे में वो अपने शरीर में इस तरह के खतरे के लिए फैट को जमा करना शुरु कर देता है.

इसलिए वजन कम करने के लिए वेट लॉस डाइटिंग को भुखमरी वाला उपवास न बनाएं. वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड के बारे में जो वजन कम करने में मददगार हैं.

ग्रीन टी फॉर वेट लॉस 

वजन कम करने की शुरुआत अगर आप कर रहे हैं तो आपको ग्रीन टी से सुबह की शुरुआत करनी चाहिए. ग्रीन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ शरीर की ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट कैटेचिन पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने का काम करता है.

वजन कम करने के लिए 1 सेब रोजाना खाएं 

रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने से बच जाते हैं, ऐसी बात हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं. दरअसल रोजाना सेब खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. इसके अलावा अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको रोजाना एक सेब खाना चाहिए. क्योंकि वेट लॉस करते समय फाइबर डाइट की जरूरत होती है.

अगर आप अपने खाने में फाइबर को शामिल करते हैं, तो वजन कम करना आसान होता है. सेब खाने से जरूरी विटामिन के साथ फाइबर भी मिलता है. सेब तेजी से वजन कम करने में मदद करता है.

अखरोट को डाइट प्लान में शामिल करें 

अखरोट खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं. वैसे तो अखरोट खाने से ब्रेन हेल्थ बेहतर होता है. दिमाग और याददाश्त मजबूत रहता है. लेकिन शरीर की अन्य क्रियाओं में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है. अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है. बहुत ज्यादा भूख लगने की समस्या जिनको होती है उनके लिए अखरोट खाना फायदेमंद होता है.

अंडे की सफेदी

वजन कम करने के लिए अंडे का सेवन किया जाता है यह बात आप शायद जानते हों. लेकिन अंडे के सफेद भाग का सेवन ज्यादा कारगर होता है. अंडा कम कैलोरी में ज्यादा पोषण देने वाला फूड है. प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त होने के कारण मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ वजन कम करने में मदद करता है.

दाल खाने से वजन कम होता है

वेट लॉस के लिए दालों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. दालों में प्रोटीन, फाइबर के साध कई तरह के अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं. दालों के सेवन से भूख पर नियंत्रण करना भी आसान होता है. दालों के सेवन से मोटापा कम करने में मदद मिलती है.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए.?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.