
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 24, 2019 8:26 AM IST
ड्रिंक जो वजन घटाने में मदद करेगा। © Shutterstock.
अतिरिक्त फैट से पीछा छुड़ाना आजकल लोगों के लिए बहुत बड़ा चिंता का विषय है। आपके शरीर का पूर्ण स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है लेकिन आज के समय में लोगों जिस चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं वो हैं एक्स्ट्रा फैट को घटाना। मोटापे के कारण अधिकतर लोग घंटो जिम में समय बिताते हैं वर्कआउट करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इच्छा के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते हैं। वजन घटाने में लोगों की मदद करने के लिए ऐसे कई तरीके आ चुके हैं जिनके बारे में आपने सुना भी होगा। इन सब तरीकों से हटके कोई ऐसी तरीका अपनाएं जो काम करें। इसलिए हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही ड्रिंक के बारे में जो आपको 5 दिन में आपकी इच्छा के अनुसार वजन घटाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कैसे बनाना है इसे और इसके सेवन के तरीके।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए जरूरी सामग्रियां आपके किचन में ही मिल जाएंगी। इसके लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-
एक नींबू
एक कप पानी
60 ग्राम धनिया पत्ता
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
धनिया के पत्तों को कांट लें। एक नींबू को काट कर उसे इसमें निचोड़े। अब इस मिश्रण को एक ब्लेंडर की मदद से पीस लें। इसमें एक कप पानी मिलाएं और इसे फिर से ब्लेंड कर लें। आपका ड्रिंक तैयार है।
आपको इस ड्रिंक का सेवन पांच दिनों के लिए लगातार करना है। बीच में एक दिन भी इसे ना छोड़ें। अगर आप बीच में एक भी दिन इसे नहीं पी पाते हैं तो इस विधि को फिर से शुरू करें।
धनिया पाचन क्रिया में मदद करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता को बढ़ाता है। यह प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में मूत्रविसर्जन की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे पेट फूलना कम हो जाता है। साथ ही ये रक्त को साफ करने में भी मदद करता है। दूसरी ओर, नींबू रक्त को शुद्ध करता है। इसमें पोटैशियम होता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। नींबू पानी फ्री रेडिकल्स के उत्पादन को कम करता है, जिससे आपके शरीर पर अतिरिक्त फैट नहीं जमता। ये दोनों तत्व आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाएं रखने में मदद करते हैं। जब आप स्वस्थ होते हैं तो आपका वजन नियंत्रित रहता है।
वेट लॉस टिप्स : जल्द वजन कम करने के लिए ईजी टिप्स, आप भी करें फॉलो