Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वसा युक्त भोजन ही नहीं, बल्कि प्रदूषण से भी मोटापे का खतरा है। एक नए अध्ययन के मुताबिक वातावरण में मौजूद कुछ प्रदूषक तत्व मोटापा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। स्पेन के ग्रेनाडा विश्वविद्यालय के अध्ययन के मुख्य लेखक जुआन प्रेडो एरेबोला ने कहा, 'वैसे व्यक्ति जिनके शरीर में स्थायी जैविक प्रदूषक (पीओपी) की मात्रा अधिक पाई गई, वे मोटापे से अधिक ग्रस्त थे और उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड की मात्रा भी अधिक मिली।' पढ़े- कामकाजी महिलाओं के लिए वज़न घटाने के कुछ आसान तरीके
ये कारक हृदय रोगों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 300 महिलाओं व पुरुषों के वसा ऊतकों (एडिपोज टिश्यू) में जमा प्रदूषक तत्वों का विश्लेषण किया।पढ़े- 20 तरीकों से 20 दिनों में वज़न घटायें
उल्लेखनीय है कि पीओपी बिना नष्ट हुए वातावरण में दशकों तक मौजूद रह सकता है। एरेबोला ने कहा, 'पीओपी के संपर्क में मानव मूलत: आहार के माध्यम से आते हैं। पीओपी धीमे-धीमे शरीर के वसा उतकों में जमा होता जाता है।' पढ़े- वायु प्रदूषण से बच्चों को हो रहीं है मस्तिष्क संबंधी बीमारियाँ
जटिल सांख्यिकीय पद्धतियों की मदद से वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि शरीर में जमा पीओपी का संबंध मोटापे तथा रक्त में कोलेस्ट्रॉल तथा ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर से है।
यह अध्ययन पत्रिका 'एनवायरन्मेंटल पॉल्यूशन' में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।