• हिंदी

weight Loss : वजन कम करने के लिए हल्दी का यूं करें इस्तेमाल, जानें इसके अन्य लाभ

weight Loss : वजन कम करने के लिए हल्दी का यूं करें इस्तेमाल, जानें इसके अन्य लाभ

सुबह खाली पेट सबसे पहले गुनगुने पानी में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह ना सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेगी, बल्कि कई रोगों से भी आपको बचाए रखेगी।

Written by Anshumala |Updated : November 25, 2019 3:08 PM IST

यदि आप सुबह सोकर उठते ही खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपकी यह आदत आपको कई गैस के अलावा भी कई शारीरिक समस्याएं दे सकती है। बेहतर होगा कि आप सुबह खाली पेट सबसे पहले गुनगुने पानी में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर (turmeric water for weight loss) पिएं। यह ना सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेगी, साथ ही कई रोगों से भी आपको बचाए रखेगी। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ओबेसिटी गुण काफी कम समय में ही वजन कम (Lose Weight) करने में मदद करते हैं।

गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

1. गुनगुने पानी में जब आप आधी चम्मच हल्दी मिलाकर पिएंगे, तो वजन (turmeric water for weight loss) जल्दी कम होगा। हल्दी में मौजूद तत्व कुरकुमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण वजन कम करने में मदद करते हैं। सुबह गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से लिवर के लिए भी काफी हेल्दी होता है। यह हेल्दी ड्रिंक लिवर को साफ रखता है। दिमाग की कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो रोज पिएं गर्म पानी, जानें इसे पीने का सही तरीका

Also Read

More News

2. हल्दी पेट के लिए भी काफी हेल्दी होती है। यह पित्ताशय (Gall bladder) को पित्तरस के उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करती है। पित्तरस खाने को पचाने में मदद करता है। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

3. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। जिन्हें सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, उन्हें भी हल्दी से बनी इस ड्रिंक (turmeric weight loss drink) को पीने से राहत मिलती है। अर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित लोगों को भी इसे जरूर पीना चाहिए।

पानी में मिलाएं हल्दी-नींबू का रस, पिएंगे ये हेल्दी ड्रिंक तो होंगे कई लाभ

4. हल्दी आहार में मौजूद शुगर को प्रोसेस करने में शरीर की मदद करती है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। सुबह में पानी में हल्दी मिलाकर पीने से डायबिटीज के रोगियों को लाभ मिलता है।

5. इम्यूनिटी भी हल्दी वाला पानी पीने से बूस्ट होती है। हल्दी में एंडो-टॉक्सिन्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इससे आप कोल्ड, फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि से बचे रह सकते हैं। यह वायरस से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

वेट लॉस के लिए हल्दी का ऐसे करें उपयोग, एक हफ्ते में कम हो जाएगी पेट की चर्बी