Green Coffee Benefits : ग्रीन कॉफी पीने से तेजी से होता है वजन कम, जानें इसके अन्य फायदे

वजन कम करने के साथ ही ग्रीन कॉफी पीने के कई अन्य सेहत लाभ भी होते हैं। जानें, ग्रीन कॉफी पीने के सेहत (Green coffee benefits) लाभ क्या-क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 3, 2019 3:43 PM IST

अब तक आप ब्लैक कॉफी पीते होंगे, लेकिन अब पीकर देखिए ग्रीन कॉफी (Green coffee)। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वजन कम करने के साथ ही ग्रीन कॉफी (Green coffee for weight loss) पीने के कई सेहत लाभ भी होते हैं। जानें, ग्रीन कॉफी पीने के सेहत लाभ (Green coffee benefits) क्या-क्या होते हैं...

क्या है ग्रीन कॉफी (What is green coffee)

ग्रीन कॉफी बीन्स (Green Coffee Bean) कॉफी फ्रूट्स के सीड्स होते हैं, जो रेगुलर कॉफी की तरह रोस्टेड नहीं होते हैं। ग्रीन कॉफी बीन्स में बहुत अधिक मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड (chlorogenic acid) होता है, जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। जब इस बीन्स को रोस्ट किया जाता है, तो क्लोरोजेनिक एसिड तत्व की मात्रा काफी कम हो जाती है और आप हर दिन यही कॉफी पीते हैं। कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो वजन कम करने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल को शरीर में मेंटेन रखता है।

ग्रीन टी की ही तरह ग्रीन कॉफी भी वजन कम (Green coffee for weight loss) करने के लिए लोगों की पसंद बनती जा रही है। ग्रीन कॉफी बनाने के लिए भी दूध और चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इंडियन जर्नल ऑफ इनोवेटिव रिसर्च एंड डेवलपमेंट में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड एक चमत्कारिक सामग्री है, जो वजन कम करती है। यह शरीर में अवांछित वसा (Fat) को पिघलाने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

क्या बच्चों को चाय या कॉफी देनी चाहिए, जानें

ग्रीन कॉफी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करके वजन करे कम

चयापचय (Metabolism) जितना अधिक होगा, उतना ही अधिक आप वजन कम कर सकते हैं। क्लोरोजेनिक एसिड बेसल मेटाबॉलिक दर (बीएमआर) को बढ़ाने में मदद करता है, जो यकृत (Liver) से रक्तप्रवाह (Bloodstream) में ग्लूकोज के रिलीज को कम करने में मदद करता है। फिर ग्लूकोज के स्थान पर, आपका शरीर अतिरिक्त वसा जलाने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप अंततः आपका वजन कम होने लगता है।

ग्रीन कॉफी पीने से लगती है भूख कम

यदि अधिक खाने (ओवरईटिंग) से आपका वजन बढ़ गया है, तो आपको ग्रीन कॉफी पीनी चाहिए। यह प्राकृतिक रूप से भूख कम (natural appetite suppressant) करने में मदद करती है। यह आपकी क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद करता है और इस तरह आपको ओवरईटिंग से बचाता है। ग्रीन कॉफी का नियमित सेवन शरीर में वसा और कार्ब की खपत को भी रोकता है।

ग्रीन कॉफी पीने के अन्य फायदे (Green coffee health benefits) 

हाई ब्लड प्रेशर से बचाए

उच्च रक्तचाप (High blood pressure) से परेशान लोगों के लिए भी ग्रीन कॉफी काफी हेल्दी है। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड (सीजीए) होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। कॉफी बीन्स को रोस्टेड करने के बाद यह एसिड खत्म हो जाता है।

वजन कम करने के लिए कॉफी में नींबू मिलाकर पिएं, यूं बनाएं यह ड्रिंक

ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

ग्रीन कॉफी हाई ब्लड शुगर (blood sugar level) से पीड़ित लोगों में इंसुलिन स्पाइक्स कम करने में सहायक हो सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन कॉफी में मौजूद सीजीए का मानव शरीर में ग्लूकोज ट्रांसपोर्ट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एंटीऑक्सिडेंट्स से होता है भरपूर

आपको बता दें कि ग्रीन कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। हालांकि कॉफी को रोस्टेड करने के बाद इनकी संख्या कम हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source