Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम

क्या आप यह जानते हैं कि अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं? जी हां, यह पाचन को उत्तेजित करता है और भूख को दबाता है, जिससे आपकी अधिक खाने की इच्छा समाप्त होती है।

अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम
कैसे अदरक वजन कम करता है? © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : June 14, 2019 4:09 PM IST

अदरक का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मुख्य सामग्री के रूप में किया जाता है। सब्जी में डालना हो या गले की खराश को दूर करना हो, हर चीज में अदरक का यूज किया जाता है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन थोड़ी कम मात्रा में ही करनी चाहिए। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। यदि आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और सूजन जैसी समस्याएं होती रहती हैं, तो अदरक का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या आप यह जानते हैं कि अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं? जी हां, यह पाचन को उत्तेजित करता है और भूख को दबाता है, जिससे आपकी अधिक खाने की इच्छा समाप्त होती है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे

ऐसे में इसे वजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, अदरक को विभिन्न रूपों में इस्तेमाल करने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। यदि इसका उपयोग अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए तो आप अपने वजन कम करने के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। जानें, किन चीजों के साथ अदरक का इस्तेमाल करने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

Also Read

More News

कैसे अदरक वजन कम करता है?

जिंजर में शोगाओल्स (shogaols) और जिंजरोल्स (gingerols) नामक कम्पाउंड होता है। जब आप जिंजर का सेवन करते हैं, तो ये दो कम्पाउंड बायोलॉजिकल एक्टिविटीज को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं, इस प्रकार इंफ्लेमेशन की समस्या कम होती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग अदरक का सेवन करते हैं, वो इसे ना खाने वालों की तुलना में लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इसका मुख्यरूप से हिप से लेकर कमर तक खास प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद कम्पाउंड जिंजरोल्स ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर बनाए रखता है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक

नींबू-अदरक पानी

[caption id="attachment_671959" align="alignnone" width="655"]ginger for weight loss 1 नींबू-अदरक पानी पिएं वजन होगा कम। © Shutterstock.[/caption]

बहुत कम लोग खासकर महिलाएं जानती हैं कि नींबू तथा अदरक का पानी वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कई महिलाएं इसे लेने का सही तरीका नहीं जानती हैं। यह पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। नींबू का रस और जिंजर दोनों ही भूख को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। सबसे पहले आप अपने स्वादानुसार नींबू तथा इसके रस को मिलाकर गिलास में डाल दें। अब इसके बाद गिलास में उतना पानी डालें, जितना आपको पीना हो। इस विधि से नींबू तथा जिंजर वाटर पीने से आपके पेट की चर्बी जल्दी ही काम हो जाएगी। इसके अलावा आप जिंजर टी बना लें। उसमें नींबू का रस मिला कर पिएं। इससे आपको देर तक पेट भरा होने का अहसास होगा और आप हाइड्रेटेड भी रहेंगे। इन्हें आप दिन में तीन बार ले सकते हैं।

नींबू, अदरक और हल्दी से बनी चाय पिएं, लीवर होगा डिटॉक्सीफाई

वजन करे कम अदरक का पानी या जूस

जिंजर का पानी वजन कम करने के लिए भी लाभकारी होता है। इतना ही नहीं, यह पानी ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज की बीमारी नहीं होती है। तो यदि आपको लग रहा है कि आप डायबिटीज से पीड़ित हो सकते हैं, तो आज सी शुरू कर दें अदरक का पानी पीना। इसे पीने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके जूस में आप शहद, नींबू और पानी मिला लें। इनमें हाइड्रेटिंग, इम्यून बूस्टिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

एप्पल सिडर वेनेगर और अदरक

वजन कम करने की बात आने पर एप्पल सिडर वेनेगर आश्चर्यचकित रूप से काम करता है। जब आप एप्पल सिडर वेनेगर को जिंजर टी में डालकर पीते हैं, तो दोनों चीजों में मौजूद एंटीग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ा देता है। दोनों को एक साथ मिक्सी में ब्लेंड कर लें या फिर चाय को ठंडा करके इसमें वेनेगर मिलाकर पिएं।

अदरक की चाय अधिक पीने से हो सकते हैं, ये नुकसान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ग्रीन टी और अदरक

यह तो सभी जानते हैं कि ग्रीन टी वजन कम करने में सहायक होती है। आपके चयापचय को बढ़ाती है और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। जब इसे ग्रीन टी में मिलाया जाता है, तो इसके वजन घटाने के लाभ बढ़ जाते हैं। दोनों चीजों को साथ में मिला लें जैसे ग्रीन टी बनाते समय इसका टुकड़ा डाल दें। वजन घटाने के लिए इसे आप दिन में 2-3 बार पी सकते हैं।

About the Author

... Read More