बेली फैट कम करने के लिए जीवनशैली में लाएं ये बदलाव

बेली फैट कम करने के लिए आप घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं, दौड़ते हैं, खानपान पर कंट्रोल करते हैं, लेकिन लाभ नहीं हो रहा है। बेली फैट कम नहीं हो रहा है, तो अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएं। जानें, बेली फैट कम करने के उपाय और डाइट...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 2, 2019 3:18 PM IST

आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, खासतौर से बेली फैट यानी पेट की चर्बी से। इस पर काबू पाने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं, दौड़ते हैं, खानपान पर कंट्रोल करना शुरू कर देते हैं। यदि आपका बेली फैट कम नहीं हो रहा है, तो अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर देखें। नीचे बताई जा रही बातों को फॉलो करें-

लो कार्बोहाइड्रेट्स डाइट का करें सेवन

बेली फैट कम करने के लिए खाने में जंक फूड, व्हाइट शुगर, व्हाइट ब्रेड, पास्ता, मैदा या जूस का सेवन न करें। प्रोटीन डाइट अधिक लें।

अधिक बेली फैट होना भी है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

वेट लॉस जूस पिएं

वेट लॉस जूस घर पर बनाने के लिए आप थोड़ा सा धनिया पत्ती, आधा खीरा और थोड़ा सा पार्सले लें। इन सभी को जूसर में डालकर जूस बना लें। इसे रोज रात को पिएं।

दालचीनी-अजवायन का पानी करेगा कमाल

दालचीनी और अजवायन फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए 1/2 टुकड़ा दालचीनी और 1/2 छोटा चम्मच अजवायन 1 कप पानी में डालकर उबाल लें। फिर उसमें नींबू का रस डालकर पिएं।

स्विमिंग है जरूरी

पेट की चर्बी को कम करना सबसे मुश्किल होता है। इसे कम करने के लिए स्विमिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।

बेली फैट कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 4 चाय, जरूर पिएं

सुबह करें वॉक

सुबह या शाम 20 मिनट की वॉक आपको पतला बनाए रखने के साथ फिट भी रखती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source