Belly Fat : 3 फूड्स, जो बेली फैट कर देंगे 1 महीने में कम

आप बेली फैट को कम करना (tips to reduce belly fat in hindi) चाहते हैं, तो अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो शरीर से चर्बी को कम करने का काम करते हैं। जानें, बेली फैट कम करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 25, 2020 8:47 PM IST

Foods to reduce belly fat in hindi : आज की लाइफस्टाइल और ऑफिस वर्क कल्चर ऐसा हो गया है, जिसमें अधिक देर तक बैठकर काम करना होता है। ऐसे में जिनका शरीर मोटा या फैलने वाला होता है, उनका पेट बहुत जल्दी बाहर निकलने लगता है। पेट में अतिरिक्त चर्बी (बेली फैट) जमा होने लगती है। ऐसे लोग बेली फैट से अक्सर परेशान रहते हैं। पेट जब बेडौल आकार ले लेता है, तब आपकी पर्सनैलिटी पर नकारात्मक असर होता है। साथ ही पेट और उसके आसपास के हिस्से में अधिक चर्बी जमा होना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

आप बेली फैट को कम करना (tips to reduce belly fat in hindi) चाहते हैं, तो अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो शरीर से चर्बी को कम करने का काम करते हैं। जानें, बेली फैट कम करने के लिए किन फूड्स (Foods to reduce belly fat) का सेवन करना चाहिए...

बीन्स

आहार में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की बीन्स का सेवन करने से भी चर्बी घटती है। इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और पैनक्रियाज भी सही रहती है। बीन्स भी आपको लंबे समय तक हेवी और फुल फील कराती है। ऐसी स्थिति में आप बाहर की दूसरी चीजें खाने से परहेज करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भी बेली फैट पर असर डालता है।

Triphala Benefits in Hindi (त्रिफला के फायदे): वजन कम करने के लिए यूं करें त्रिफला का सेवन, त्रिफला के और भी हैं कई सेहत लाभ

अजवाइन

पेट की चर्बी कम करनी है तो अपनी डाइट में अजवाइन की पत्तियों को शामिल करें। अजवाइन की पत्ती के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है। बेहद कम कैलोरी, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी का प्रमुख स्रोत होने के कारण ये बेली फैट कम करने में मदद करती है।

सेब

सेब में उच्च मात्रा में डाइट्री फाइबर होते हैं। इसमें मिलने वाला फाइबर, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉएड्स और बीटा-कैरोटीन बेली फैट कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आपको अधिक खाने से भी रोकता है। इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source