Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हर कोई चाहता है कि वह फिट और स्लिम-ट्रिम रहे। लेकिन आजकल की बेतरतीब लाइफस्टाइल और खानपान से मोटापा बढ़ने से हर व्यक्ति परेशान है। वजन कम करने के लिए आप भी कई तरह के फिटनेस टिप्स, वेट लॉस टिप्स अपना रहे हैं, फिर भी कोई लाभ नहीं हो रहा है, तो इन फूड्स कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिन्हें आप दूसरी चीजों के साथ मिलाकर (food combination to loose weight) खाएंगे, तो वजन जल्दी कम होगा (Foods for Weight Loss)। जानें, उन फूड्स कॉम्बिनेशन (food combination to loose weight) के बारे में जो वजन कम करने के लिए आवश्यक होते हैं।
अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। जब आप इसे काली मिर्च के साथ खाते हैं, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। अंडे और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन वजन तेजी से कम करता है। काली मिर्च में विटामिन सी और अंडे में प्रोटीन होता है और जब इनका सेवन साथ में करते हैं, तो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम करके वजन कम करने में मदद करते हैं।
वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स
अब आप सोच रहेंगे होंगे कि कॉफी में भला दालचीनी कैसे डाली जा सकती है। तो हम बताते हैं कि आपको कैसे इन दोनों को साथ में तैयार करना है। सबसे पहले आप कॉफी बना लें, फिर उसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर होती है दालचीनी। यह इंसुलिन को संतुलित करता है। कॉफी में इसे मिलाकर पीने से शरीर में एकत्रित फैट कम होने लगता है।
केला एनर्जी प्रदान करता है। इसे पालक के साथ खाने का शायद ही कोई सोचे, लेकिन जब आप इसे पालक के साथ कोई रेसिपी बनाकर खाते हैं, तो वजन कम हो सकता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व और गुण जब साथ मिलते हैं, तो शरीर से फैट और कैलोरी कम होने लगती है। आपका वजन घटने लगता है। पालक में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो फैट बर्न करते हैं।
तरबूज के साथ भी शायद ही आपने कभी सेब खाया होगा। कभी नहीं खाया तो जरूर खाएं। दोनों को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। तरबूज और सेब में फाइबर काफी होता है। जब दोनों मिलते हैं, तो शरीर में एकत्रित फैट कम होने लगता है।
वजन घटाना है तो पिएं हेल्दी और टेस्टी कीवी स्मूदी
पेट के आसपास चर्बी जमा हो गई है, तो दही और रैस्पबेरी को साथ में मिलाकर खाने से भी लाभ होता है। रैस्पबेरी शरीर के कार्ब्स को जलाने में मदद करता है। दही भी सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है।