Exercises for Weight Loss : वजन कम करने के 3 ईजी एक्सरसाइजेज

जरूरी नहीं कि वजन कम करने के लिए आप जिम में भारी-भरकम इक्विप्मेंट उठाकर ही वजन कम करें, कुछ ऐसे आसान एक्सरसाइज भी हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपना वजन कम कर सकते हैं। जानें, उन एक्सरसाइजेज के बारे में जो वजन कम करने (Exercises for Weight Loss) में सहायक हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 18, 2019 10:07 AM IST

वजन कम करने के लिए कोई जिम जाता है, तो कोई घर पर ही योग, एक्सरसाइज या सुबह पार्क के चक्कर लगाकर वजन कम करने की कोशिश करता है। वजन कम करने के लिए कई एक्सरसाइज भी हैं, जिनकी मदद से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। कई एक्सरसाइज ऐसे होते हैं, जिन्हें करने के लिए आप जिम जाते हैं। हम यहां कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर पर ही आप बड़ी आसानी से करके वजन कम कर सकते हैं। ये कुछ ऐसे ईजी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप हर दिन सिर्फ 20 मिनट करेंगे तो आपका वजन कम करने (Exercises for Weight Loss in hindi) में सहायक होंगे।

हिप हिंग्स (Hip Hinge in hindi)

क्या आपने कभी हिप हिंग्स के बारे में सुना या किसी को करते देखा है? यदि नहीं, तो हम बताते हैं इसे करने का तरीका। यह एक्सरसाइज (Exercises for Weight Loss in hindi) शरीर का नितंब और हैमस्ट्रिंग वाला हिस्सा कम करता है। आप घर में कोई भी एक जगह चुन लें। वहां खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को अपनी थाइज पर रखें। अब अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ते हुए, शरीर को कमर से मोड़ें। सिर को नीचे की तरफ लाएं। इस दौरान आपकी गर्दन हल्की सी मुड़ी हो। इससे आपका धड़ फर्श के समानांतर होगा। अपनी एड़ियों को फर्श पर धकेलते हुए, ऊपर की ओर लेकर आएं और फिर सीधे खड़े हो जाएं।

Weight Loss Tips : इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो वजन घटाना हो जाएगा आसान

लेटरल पुल डाउन (Lateral pull down in hindi)

लेटरल पुल डाउन एक्सरसाइज आपके अपरबैक को कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए अपने दोनों पैरों को अपने कंधों की दूरी पर खोल कर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों में तौलिये के दोनों छोर को पकड़ें। अपने दोनों हाथों को छाती तक लाएं। फिर हाथों को ऊपर की ओर लेकर आएं। वापस दोनों हाथों को नीचे ले आएं। इस तरह लगातार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

ट्राइसेप्स पल्स (Triceps pulse exercise in hindi)

इस एक्सरसाइज के अभ्यास से ट्राइसेप्स पर जमा फैट कम होता है। सबसे पहले सीधे खड़ें हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों में तौलिये के दोनों छोर को अपने पीठ की तरफ से पकड़ें। अपने दोनों घुटनों को हल्का सा और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इसके बाद घुटनों से मुड़ते हुए चेस्ट को नीचे ले जाएं और वापस ऊपर की ओर लेकर आएं। इन तीनों एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आपका बॉडी टोन होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source