Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Positive Effects : वजन जब 4-5 किलो हो जाए कम, तो जानें क्या होता है शरीर पर असर

शरीर का अतिरिक्त वजन कम होने से ना सिर्फ आपका लुक बेहतर होता है, बल्कि आप अधिक हेल्दी हो जाते हैं। जानें, आपके शरीर पर क्या पॉजिटिव असर होता है, जब वेट लॉस प्रॉसेस के दौरान आपका वजन 4-5 किलो कम हो जाता है...

Weight Loss Positive Effects : वजन जब 4-5 किलो हो जाए कम, तो जानें क्या होता है शरीर पर असर
जानें, आपके शरीर पर क्या असर होता है, जब वेट लॉस प्रॉसेस के दौरान आपका वजन 4-5 किलो कम हो जाता है...© Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : October 31, 2019 5:38 PM IST

आप अपना वजन कम करने के लिए दिन-रात काफी मेहनत करते हैं। वजन कम करने (weight loss) से आप कई गंभीर समस्याओं से तो बचे ही रहते हैं, साथ ही इसका सेहत पर पॉजिटिव असर भी देखने को मिलता है (Weight Loss Effects)। क्या आप जानते हैं कि जब आप वेट लॉस डाइट प्लान (weight loss diet plan) फॉलो करते समय अपना वजन लगभग 4 से 5 किलो कम कर लेते हैं, तो इससे शरीर पर कैसा असर होता है। 4-5 किलो वजन कम होने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर भी कम रहने लगता (Weight Loss Effects) है।

आप वजन कम होने से पहले से अधिक स्वस्थ रहने लगते हैं। शरीर का अतिरिक्त वजन कम होने से ना सिर्फ आपका लुक बेहतर होता है, बल्कि आप अधिक हेल्दी हो जाते हैं। जानें, आपके शरीर पर क्या असर होता है, जब वेट लॉस प्रॉसेस के दौरान आपका वजन 4-5 किलो कम हो जाता है (Effects Of Weight Loss)...

नींद आती है सुकून भरी

जब वजन अधिक होता है, तो सोते वक्त सांस लेने में भी समस्या होती है। शरीर में जमा फैट से कई बार सांस लेने में भी परेशान होती है। 4 से 5 किलो वजन कम हो जाने पर आप पहले से अच्छी और चैन की नींद सो पाते हैं। शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन लेवल कम हो जाता है, जिसकी वजह से तनाव नहीं रहता। आपके अंदर मीठा खाने की लालच भी कम होने लगती है, जिससे नींद अच्छी आती है।

Also Read

More News

मानसिक सेहत में होता है सुधार

जब आप महीनों वजन कम करने के लिए मेहतन करते हैं और 4-5 किलो वजन में कमी आ जाती है, तो मानसिक रूप से एक खुशी और मन को सुकून महसूस होता है। इसे आप मोटिवेटेड होते हैं, तनाव कम हो जाता है। आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार होता है। इन सभी बातों का आपके मानसिक सेहत पर पॉजिटिव इफेक्ट होता है।

वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स

हृदय रहता है हेल्दी

वजन घटने से दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है। शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जिससे आप दिल के रोगों से बचे रहते हैं। वजन कम होने से दिल पर पड़ने वाला तनाव भी कम होता है। अतिरिक्त वजन कम करने से हाई ब्लड प्रेशर भी मैनेज कर पाते हैं।

डायबिटीज से बच सकते हैं

जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनमें डायबिटीज होने की संभावना भी अधिक रहती है। ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा रहता है। जब आपका वजन 4 से 5 किलो कम हो जाता है, तो ब्लड शुगर लेवल तो कम होता ही है, साथ ही इंसुलिन लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अर्थराइटिस से बचाव

जब आपके शरीर का वजन अधिक होता है, तो हड्डियों और शरीर के जोड़ों पर अधिक प्रेशर पड़ता है और जैसे ही शरीर का वजन थोड़ा भी कम होता है, तो घुटने और कूल्हों पर दबाव और प्रभाव कम पड़ता है। वजन कम होने से जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है

About the Author

... Read More