... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 27, 2019 8:08 PM IST
तेजी से वजन घटाने के लिए रात में खाएं ये फूड. ©pixabay
वजन कम करने के लिए डाइट प्लान बना रहे हैं, तो आपको रात में क्या खाना है (Dinner Diet for Weight loss) इसका विशेष ध्यान रखें. क्योंकि अगर आप रात के खाने पर ध्यान नहीं देते हैं, वेट लॉस डाइट ठीक से काम नहीं करती है. रात में कुछ ऐसे फूड शामिल करना चाहिए (Dinner Diet for Weight loss) जो मेटाबॉलिज्म तेज करने वाले हों. क्योंकि रात में जो खाना खाते हैं उसका मेटाबॉलिक रेट पर सीधा प्रभाव पड़ता है. रात में अगर आप बेस्ट डाइट प्लान फॉर वेट लॉस बनना चाहते हैं. तो हम यहां पर कुछ ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं तो जल्दी वजन कम करने में मददद करते हैं. रात में हल्का और टेस्टी खाना भी आप खाकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं रात में कौन से फूड शामिल करना चाहिए.
वजन कम करने के लिए जब डाइट प्लान बनाते हैं तो उसमें हरी सब्जियां जरूर शामिल होती है. अगर आप रात में हरी सब्जियों को शामिल करते हैं तो शरीर को पोषण मिलने के साथ फाइबर और विटामिन भी मिलता है. फाइबर और विटामिन पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ तेजी से वजन कम करने में मदद करती हैं.
रात में खाना कम खाना चाहिए यह आप जानते ही हैं. लेकिन अगर आपको अधिक खाने की आदत है तो आपको रात में खीरा जरूर खाना चाहिए. रात में खीरा खाने से आप अधिक खाने से बचते हैं. रात में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है और तेजी से वजन कम करने में शरीर की मदद करता है. रात में खीरा खाने से बॉडी का डिटाक्स ठीक से होता है.
हरी मिर्च रात को फैट बर्न करने के लिए फायदेमंद होता है. हरी मिर्च मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देती है जो रात के दौरान फैट बर्न करने में मदद करती है.
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो एवोकाडो जरूर खाएं. एवोकाडो कैलोरी में कम होता है और स्वस्थ फैट भी शामिल होता है. एवोकाडो स्वस्थ और हल्के होते हैं. बेहतर परिणामों के लिए, आप सलाद में या स्नैक्स के रूप में भी खीरे का सेवन कर सकते हैं.