... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 5, 2019 4:22 PM IST
वजन कम करने के लिए वेट लॉस स्पेशल एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है.
वजन घटाने के लिए तरह-तरह की वेट लॉस एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise) चलन में हैं. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार हर इंसान के लिए अलग-अलग तरह की वेट लॉस एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise) की जरूरत होती है. वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग आनुवांशिक रूप से मोटापा के शिकार थे उनके लिए तैराकी या साइकिल चलाना ज्यादा फायदेमंद रहा है. कई बार लोगों का वजन कम नहीं होता है उसका मुख्य कारण यही होता है कि अगर आपके शरीर के हिसाब से एक्सरसाइज नहीं हो रही है तो आप वेट लॉस नहीं कर पाते हैं.
कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं जो हर किसी के लिए फायदेमंद होती है. एक्सरपर्ट्स के अनुसार साइकिल चलाना, तैरना और सुबह के समय दौड़ना वेट लॉस एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise) के तौर पर ज्यादा कारगर रही हैं.
वजन घटाने के लिए साइकिलिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. ऐसा कई शोधों में भी सामने आ चुका है. साइकिलिंग को लेकर कई शोध हुए हैं. जो लोग रोजाना साइकिल चलाते हैं वो ज्यादा समय तक जवां बने रहते हैं. साइकिल चलाने से बेहतर नींद आती है. अच्छी नींद आने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है जो शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है.
तैरने को लेकर अगर आप में किसी तरह का भ्रम है तो दूर कर लें. क्योंकि तैरने से अच्छी एक्सरसाइज कोई नहीं होती है. स्विमिंग से शरीर के सभी अंगों की एक साथ एक्सरसाइज होती है. तैरने से शरीर की आंतरिक मांसपेशियां भी मजबूत होती है. इसके अलावा तैरने से स्टेमिना भी बढ़ता है.
वजन घटाने के लिए शरीर का स्टैमिना भी अच्छा होना बेहद जरूरी होता है. हार्ट की बीमारियों को दूर रखने के लिए भी स्विमिंग एक्सरसाइज सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है.
तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह की एक्सरसाइज बेहद जरूरी होती है. अगर आप सुबह के समय कम से कम एक घंटे की दौड़ लगाते हैं तो वेट लॉस बहुत ही आसानी से करते हैं.
अब अगर आप वजन कम करने की सबसे बेहतर एक्सरसाइज की बात कर रहे हैं तो सुबह की दौड़ सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. वजन घटाने के बाद एक्सरसाइज कब करनी चाहिए ? इस बात का भी ध्यान देने की जरूरत होती है.