... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 11, 2020 6:36 PM IST
बेली फैट कम करने वाली एक्सरसाइज. Exercises to Reduce Belly Fat.
वजन कम करने के लिए (Weight Loss Exercises) लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन जब बेली फैट कम करने (Reduce Belly Fat) की बात आती है तो बहुत मुश्किल भरा काम लगता है. पेट की चर्बी कम करना इतना आसान नहीं होता है. बेली फैट या पेट की चर्बी के साथ हिप्स फैट बर्न (Belly Fat Burn) करना भी बेहद मुश्किल वाला काम होता है. लड़कियों के लिए बेली फैट कम करना और फ्लैट टमी पाना एक सपना जैसा होता है. सपाट पेट के लिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercises to Reduce Belly Fat) करना जरूरी भी होता है. लेकिन अगर सही एक्सरसाइज की जाए तो यह काम आसानी से हो सकता है.
योग के बारे में आप सभी जानते हैं लेकिन बेली फैट को कम करने वाले योगासन (Belly Fat Exercises) के बारे में सभी नहीं जानते हैं. हम यहां एक ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे हैं जो योग के साथ-साथ एक बेली फैट को कम करने वाली एक्सरसाइज भी है. यह बेली फैट को कम करने के साथ हिप्स फैट को भी बर्न करने का काम करता है.
हम बात कर रहे हैं वशिष्ठासन या साइड प्लैंक पोज (best Exercises for Belly Fat) की जो पेट की चर्बी को बहुत तेजी से कम करता है. वशिष्ठासन या साइड प्लैंक पोज को रोजाना करके पेट का मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है. इसके अलावा यह हिप्स फैट बर्न करने में भी मददगार होता है. आइए जानते हैं वशिष्ठासन या साइड प्लैंक पोज करने का सही तरीका क्या है.