Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Tips : ड्राई फ्रूट्स जिन्हें खाएंगे तो वजन के साथ बाहर निकला पेट भी हो जाएगा कम

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग प्रत्येक दिन थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, उनका वजन तेजी से कम होने लगता है। जानें, कौन से नट्स या ड्राई फ्रूट्स हैं, जो वजन (Dry fruits for weight loss) कम करने के साथ ही आपके शरीर को रखेंगे स्वस्थ...

Weight Loss Tips : ड्राई फ्रूट्स जिन्हें खाएंगे तो वजन के साथ बाहर निकला पेट भी हो जाएगा कम
ड्राई फ्रूट्स जिन्हें खाएंगे तो वजन होगा कम, बाहर निकला पेट भी हो जाएगा अंदर। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 22, 2019 10:04 AM IST

वजन कम करने वाले अक्सर ये ही सोचते हैं कि नट्स जैसे किशमिश, पिस्ता, काजू, बादाम खाने से वे दुबले होने की बजाय मोटे हो जाएंगे, पर जो लोग ऐसा सोचते हैं, वो गलत हैं। वजन कम करने के दौरान भी आप कई नट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने में भी आपकी मदद करते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स में कैलोरी काफी कम होती है, तो यदि आप उनका सेवन करेंगे, तो आपका वजन बढ़ेगा नहीं। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग प्रत्येक दिन थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, उनका वजन तेजी से कम होने लगता है। जानें, कौन से नट्स या ड्राई फ्रूट्स हैं, जो वजन (Dry fruits for weight loss) कम करने के साथ ही आपके शरीर को रखेंगे स्वस्थ...

वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी

नट्स जो वजन करते हैं कम

  • बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो कई पोषक तत्वों से भरा होता है। इसका इस्तेमाल ना सिर्फ बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसे खाने से वजन भी कम होता है। हर दिन चार-पांच बादाम खाएंगे, तो वजन तेजी से कम होगा। यह मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बाहर निकले हुए तोंद को अंदर करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
  • पिस्ता में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। ये चेहरे की खूबसूरती भी निखारती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर वजन घटाने में मदद करती है पिस्ता।

वेट लॉस टिप्स : घर के ये 5 काम रोज करें, वजन हो जाएगा एक महीने में कम

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • किशमिश तो आपके घर में होगा ही। इसे आप हलवा, खीर, सेवई आदि में डालती होंगी, पर ये सारी चीजें हर दिन नहीं बनतीं। यदि आप किशमिश का भरपूर लाभ पाना चाहते हैं, तो इसे हर दिन खाएं।  इसे एक बेहतरीन स्नैक्स माना जाता है, जो वजन भी कम करती है। किशमिश भूख शांत करती है। अंगूर को सुखाकर जब किशमिश बनाई जाती है, तो इसमें एक रसायन मौजूद होता है, जो शरीर में रासायनिक प्रतिक्रिया करती है। इससे वजन कम होता है। यह पाचन को दुरुस्त रखती है, तनाव दूर करती है।
  • खजूर भी वजन कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे तो खजूर में कैलोरी बहुत अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर भी अधिक होता है। फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है।  शरीर में जमी वसा यानी फैट को कम करती है। इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। पेट भरे होने का अहसास होता है। वजन घटाने के लिए हर दिन एक खजूर खाएं।
  • कहते हैं दिमाग के लिए हेल्दी होता है अखरोट। यह याद्दाश्त क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड भी शरीर के लिए आवश्यकत तत्व हैं। इसमें मौजूद एंजाइम एएलए बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है। शरीर में फैट को कम करने के साथ ही इनकी गतिविधियों को कंट्रोल में रखता है। इससे वजन जल्दी कम होने लगता है।

About the Author

... Read More