Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Diet : ड्राई फ्रूट्स जो वजन करते हैं कम, पर जान लें कैलोरी की मात्रा

कुछ ड्राई फ्रूट्स वजन कम करने में मदद करते हैं। जानें, कौन से हैं वो ड्राई फ्रूट्स, जिन्हें खाकर आप भी अपना वजन कम कर सकते हैं।

Weight Loss Diet : ड्राई फ्रूट्स जो वजन करते हैं कम, पर जान लें कैलोरी की मात्रा
कुछ ड्राई फ्रूट्स वजन कम करने में मदद करते हैं। जानें, कौन से हैं वो ड्राई फ्रूट्स। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : December 21, 2019 1:10 PM IST

ड्राई फ्रूट्स खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कोई भी ड्राई फ्रूट्स हो, ये सभी सेहत के लिए काफी हेल्दी माने गए हैं। इन्हें एक हेल्दी स्नैक्स माना गया है। बाहर का ऑयली चाट-टिक्की, आलू चिप्स या फिर मैदे से बने हुए बिस्किट्स खाने से बेहतर है कि आप एक मुट्ठी सूखे मेवे (Dry Fruits) खा लें। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इन्हें खाते ही शरीर को भरपूर ऊर्जी प्राप्त होती है। लेकिन, उन लोगों को इन्हें खाने में खास सावधानी बरतनी चाहिए जो अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं। दरअसल, ये हेल्दी स्नैक्स कैलोरी से भरपूर होते हैं। यदि आप वजन कम कर रहे हैं, तो इनका सेवन करने से पहले ये जान लें कि किस नट में कितनी कैलोरी होती है। जानें, किस ड्राई फ्रूट (Dry fruits for weight loss) में होती है कितनी कैलोरी...

किसमें होती है कितनी कैलोरी ? 

एक खुबानी में लगभग 3.1 कैलोरी होती है।

एक पिस्ता में 4.4 कैलोरी।

Also Read

More News

एक किशमिश में लगभग 3.1 कैलोरी होती है।

एक अखरोट में 14.4 कैलोरी होती है।

एक काजू  में भी लगभग 6 कैलोरी होती है।

एक बादाम में लगभग 7  कैलोरी होती है।

एक अंजीर में 14 कैलोरी होती है।

वजन कर रहे हैं कम तो लो कैलोरी नट्स ही खाएं

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको नट्स में मौजूद कैलोरी की मात्रा को ध्यान में रखना होगा। हर दिन ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो कम कैलोरी (Dry fruits for weight loss) वाले नट्स ही खाएं। सबसे ज्यादा अखरोट में कैलोरी होती है, तो यदि आप वजन कम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो अखरोट बिल्कुल ना खाएं। हालांकि, अखरोट कई बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोगों से बचाता है, इसलिए जिनका वजन अधिक नहीं है, उन्हें अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर में भी कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे भी सीमित मात्रा में ही खाएं। यदि आप हर दिन वर्कआउट करते हैं, तो तुरंत एनर्जी पाने के लिए खजूर खाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Tips : ड्राई फ्रूट्स जिन्हें खाएंगे तो वजन के साथ बाहर निकला पेट भी हो जाएगा कम

About the Author

... Read More